फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   girl discovered a nuclear bunker in grandma's basement and old survival gear

अजब-गजब: तहखाने का दरवाजा खोलते ही दूसरी दुनिया में पहुंच गई लड़की! अंदर का नजारा देखकर उड़े होश

Thu, 18 Jan 2024 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 06:48 PM IST
सार

पुराने घरों में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। अगर आप किसी घर में रह रहे हैं और उसमें अचानक कोई गुफा मिल जाए तो आपकी क्या हालत होगी? 

विज्ञापन
girl discovered a nuclear bunker in grandma's basement and old survival gear
Ajab Gajab news - फोटो : iStock

विस्तार

अजब-गजब: पुराने घरों में लोगों की सुरक्षा के लिए कई चीजें होती थीं। इन घरों में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। अगर आप किसी घर में रह रहे हैं और उसमें अचानक कोई गुफा मिल जाए तो आपकी क्या हालत होगी? अमेरिका में रहने वाली एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पर एक लड़की अपने भाई के साथ तहखाने में गई, तो वहां पर उसे एक दरवाजा दिखा।

विज्ञापन


इसके बाद वह दरवाजे के भीतर गई, तो वहां एक अलग ही नजारा दिखा। इसे देखकर लड़की हैरान हो गई और उसने अब इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। इस लड़की ने सोशल मीडिया पर तहखाने के अंदर का वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


देखने में तहखाना किसी परमाणु बंकर की तरह लगता है। उसने बताया कि उसकी दादी ने एक पुराने घर में रहने के लिए चली गई, जहां परमाणु बंकर भी था। लड़की ने दिखाया कि उसमें ट्रैप दरवाजा था और वह सीढ़ियो के जरिए तहखाने में गई, तो वहां पर एक गुप्त दरवाजा देखा। लड़की ने पाइप के माध्यम से दरवाजे को खास तरीके से खींचती है। दरवाजे को खोलते ही सील पैक फूड का स्टोर और बंदूक की एक तिजोरी भी खुल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैजिक मिरर: क्या है चीन के जादुई दर्पण का रहस्य, किसी चमत्कार से कम नहीं है, जानिए इसके पीछे का विज्ञान

सिगिरिया रॉक किला: श्रीलंका में यहां पर है रावण का महल! देखकर हैरान हो जाते हैं लोग, जाने के लिए लगी थी लिफ्ट

तहखाने के अंदर एक कुंआ था जिसमें थोड़ा पानी भी दिख रहा है। इसके अंदर सोने के लिए 6 चारपाइयां और एक सोफा बेड भी रखा हुआ है। इसके बाद वह कमरे का एक विकल्प दरवाजा भी दिखाती है और बताती है कि हाल ही में उसके भाई ने इसे खोजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed