Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद खूबसूरत होते हैं, जबकि कुछ बेहद हैरान करने वाली होते हैं। इंटरनेट पर शादी के वीडियो भी खूब वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ अजीबोगरीब होते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी में एक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आपको हैरानी भी होगी।
यह वीडियो एक शादी समारोह का है जो एक खुले लाॅन में चल रहा है। इस शादी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि अफरा-तफरी मच जाती है। दरअसल इस शादी समारोह में अचानक एक सांड घूस आता है, जिसके बाद हंगामा मच जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
इंटरनेट पर आपने शादी में डांस से लेकर मारपीट तक के वीडियो देखे होंगे, लेकिन शायद ही आपने पहले कभी ऐसा वीडियो देखा होगा। वीडियो में दिख रहा है कि शादी में आए कई मेहमान खाना खा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान लाॅन में एक काले रंग का सांड अंदर घुस आता है। सांड की लंबी-लंबी सींग हैं जिन्हें देखकर कोई भी डर सकता है।
आप देख सकते हैं कि समारोह में सांड इधर से उधर दौड़ लगा रहा है और लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो को @wedus.in नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, सांड भी समारोह में शिरकत करने आया है। उसे भी खाने का लुत्फ उठाने दिया जाए। बड़ी नाइंसाफी है भैय्या। दूसरे यूजर ने लिखा है, शो-स्टाॅपर की एंट्री हो गई है।