फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magnetic Places: ये हैं धरती की चमत्कारिक जगहें, जहां चुंबक की तरह चिपक जाता है इंसान, जानिए इनके बारे में

Thu, 12 Jan 2023 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab Facts Mysterious Places On Earth Where Gravity Does Not Work Know Details
ये हैं धरती की चम्तकारिक जगहें - फोटो : iStock

Magnetic Places: दुनिया में कई अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों के बारे में जानकर लोगों को आश्चर्य होता है। यह स्थान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। धरती पर कई जगहें मौजूद हैं जहां पर दुनिया के दूसरे हिस्सों से अधिक भू-चुंबकीय क्षेत्र मजबूत है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां भू-चुंबकीय ऊर्जा सबसे ज्यादा मजबूत है।



कसार देवी मंदिर, उत्तराखंड, (Kasar Devi Temple, Uttarakhand)

कई ऐसी जगहें हैं जहां पर धरती की भू-चुंबकीय ऊर्जा सबसे मजबूत है। जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन पूरी तरह से यह सच है। इनमें कुछ अद्वितीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकें भी शामिल हैं। उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र इन्हीं जगहों में शामिल है। कहा जाता है कि कुमाऊं क्षेत्र में स्थित कसार देवी मंदिर के चारों तरफ भू-चुंबकीय क्षेत्र बहुत ज्यादा मजबूत है। कुदरत की खूबसूरती के साथ ही यहां मानसिक शांति भी महसूस होती है। यह अद्वितीय और चुंबकीय शक्ति का केंद्र भी है। भारत के उत्तराखंड में अल्मोड़ा स्थिति कसारदेवी शक्तिपीठ हैं। 

Ajab Gajab Facts Mysterious Places On Earth Where Gravity Does Not Work Know Details
ये हैं धरती की चम्तकारिक जगहें - फोटो : iStock

सर्बिया (Serbia)

दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित सर्बिया उन जगहों में शामिल है जहां पर धरती का भू-चुंबकीय क्षेत्र सबसे ज्यादा मजबूत है। यह यूरोपीय देश बाल्कन और पैनोनियन बेसिन के पास स्थित है। यह देश जितना है उतना ही खूबसूरत भी है। उत्तरी ध्रुव से देश की निकटता इसके चुंबकीय क्षेत्र होने की वजह हो सकती है। 

 

Ajab Gajab Facts Mysterious Places On Earth Where Gravity Does Not Work Know Details
ये हैं धरती की चम्तकारिक जगहें - फोटो : iStock

मैग्नेटिक हिल, लद्दाख, ( Magnetic Hill, Ladakh, India)

लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। यहां सड़कों पर खड़ी गाड़ियां ऊपर की तरफ जाने लगती हैं। लेकिन यह सिर्फ एक ऑप्टिकल भ्रम है। सड़क का लेआउट की ओर जाने जैसा दिखाई देता है, लेकिन सड़क वास्तव में नीचे की तरफ आ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab Facts Mysterious Places On Earth Where Gravity Does Not Work Know Details
ये हैं धरती की चम्तकारिक जगहें - फोटो : iStock

माचू पिचू, पेरू (Machu Picchu, Peru)

पेरू में माचू पर्वत है जहां पर भू-चुंबकीय क्षेत्र ज्यादा मजबूत है। इस पर्वत पर एक किला स्थित है और यह जगह चुंबकीय है। 

Baba Vanga Predictions: क्या साल 2023 में होने जा रहा तीसरा विश्वयुद्ध? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

विज्ञापन
Ajab Gajab Facts Mysterious Places On Earth Where Gravity Does Not Work Know Details
ये हैं धरती की चम्तकारिक जगहें - फोटो : iStock

स्टोनहेंज, यूके ( Stonehenge, UK)

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में स्टोनहेंज धरती की सबसे अनोखी स्मारकों में शामिल है। वैज्ञानिक इसके प्रकृति, उत्पत्ति और उद्देश्य से जुड़ी जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। यह संरचना रहस्यमयी है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर भू-चुंबकीय क्षेत्र सबसे मजबूत है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed