Magnetic Places: दुनिया में कई अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों के बारे में जानकर लोगों को आश्चर्य होता है। यह स्थान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। धरती पर कई जगहें मौजूद हैं जहां पर दुनिया के दूसरे हिस्सों से अधिक भू-चुंबकीय क्षेत्र मजबूत है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां भू-चुंबकीय ऊर्जा सबसे ज्यादा मजबूत है।
Magnetic Places: ये हैं धरती की चमत्कारिक जगहें, जहां चुंबक की तरह चिपक जाता है इंसान, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बिया (Serbia)
दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित सर्बिया उन जगहों में शामिल है जहां पर धरती का भू-चुंबकीय क्षेत्र सबसे ज्यादा मजबूत है। यह यूरोपीय देश बाल्कन और पैनोनियन बेसिन के पास स्थित है। यह देश जितना है उतना ही खूबसूरत भी है। उत्तरी ध्रुव से देश की निकटता इसके चुंबकीय क्षेत्र होने की वजह हो सकती है।
मैग्नेटिक हिल, लद्दाख, ( Magnetic Hill, Ladakh, India)
लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। यहां सड़कों पर खड़ी गाड़ियां ऊपर की तरफ जाने लगती हैं। लेकिन यह सिर्फ एक ऑप्टिकल भ्रम है। सड़क का लेआउट की ओर जाने जैसा दिखाई देता है, लेकिन सड़क वास्तव में नीचे की तरफ आ रही है।
माचू पिचू, पेरू (Machu Picchu, Peru)
पेरू में माचू पर्वत है जहां पर भू-चुंबकीय क्षेत्र ज्यादा मजबूत है। इस पर्वत पर एक किला स्थित है और यह जगह चुंबकीय है।
Baba Vanga Predictions: क्या साल 2023 में होने जा रहा तीसरा विश्वयुद्ध? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
स्टोनहेंज, यूके ( Stonehenge, UK)
यूनाइटेड किंगडम (यूके) में स्टोनहेंज धरती की सबसे अनोखी स्मारकों में शामिल है। वैज्ञानिक इसके प्रकृति, उत्पत्ति और उद्देश्य से जुड़ी जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। यह संरचना रहस्यमयी है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर भू-चुंबकीय क्षेत्र सबसे मजबूत है।