फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: इस शख्स की हैं 16 पत्नियां और 151 बच्चे, मरने से पहले पैदा करना चाहता है हजारों संतान

Fri, 14 May 2021 06:38 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 May 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab a man in Zimbabwe have 16 wives and 150 childrens He wants to give birth 1000 childrens
मिशेक न्यानदोरो अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित देश जिम्बाब्वे में एक शख्स की 16 पत्नियां हैं। इतना ही नहीं यह शख्स अपनी 17वीं शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस शख्स ने अब तक कुल 151 बच्चों को पैदा किया है। वहीं इसकी ख्वाहिश है कि ये 100 शादियां करे और 1000 संतानों को जन्म दे। जिम्बाब्वे में रहने वाले इस शख्स की उम्र 66 वर्ष है।

Ajab Gajab a man in Zimbabwe have 16 wives and 150 childrens He wants to give birth 1000 childrens
मिशेक न्यानदोरो का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई जनसंख्या है। बढ़ती जनसंख्या के इस विस्फोट से साउथ एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के कई देश प्रभावित हुए हैं। आने वाले समय में संभावना जताई जा रही है कि अफ्रीका के कई देशों में हैरतअंगेज ढंग से जनसंख्या बढ़ सकती है। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के इस शख्स का कहना है कि मेरा काम अपनी पत्नियों को शारीरिक रूप से संतुष्ट रखना और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करना है।

Ajab Gajab a man in Zimbabwe have 16 wives and 150 childrens He wants to give birth 1000 childrens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस शख्स का नाम मिशेक न्यानदोरे है। इन दिनों मिशेक की चर्चा हर तरफ हो रही है। मिशेक बताते हैं कि इनकी कई पत्नियां बूढ़ी हो गईं हैं, जो उनकी सेक्स ड्राइव से मेल नहीं बैठा पाती। इस कारण उन्हें युवा महिलाओं से विवाह करना पड़ता है। मिशेक अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नियों के बीच ही व्यतीत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab a man in Zimbabwe have 16 wives and 150 childrens He wants to give birth 1000 childrens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मिशेक का कहना है कि वह मरने से पहले अपने 1000 बच्चों को पैदा करना चाहते हैं। मिशेक न्यानदोरे और उनका विशाल परिवार जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहता है। मिशेक न्यानदोरे का एक निश्चित शेड्यूल है, जिसमें वह हर रात अपनी 4 पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करते हैं। मीडिया संस्थान में दिए एक इंटरव्यू में मिशेक बताते हैं कि "मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मैं केवल अपनी पत्नियों को ही खुश करने का काम करता हूं। वहीं दूसरी तरफ मेरे 150 बच्चे हैं। इस कारण मुझ पर कोई आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ता। बच्चे ही काम-धंधा कर घर को चलाते हैं और मुझे गिफ्ट भी देते हैं।"

विज्ञापन
Ajab Gajab a man in Zimbabwe have 16 wives and 150 childrens He wants to give birth 1000 childrens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत खेती है। मिशेक न्यानदोरे के 6 बच्चे जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। मिशेक की 13 बेटियों की अब तक शादी हो चुकी है। बता दें कि इस शख्स ने अंतिम बार 2015 में अपनी शादी रचाई थी। हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे की आर्थिक स्थित काफी खराब हो गई। इस कारण इस शख्स ने अपनी शादी करने की योजना पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया। अब 2021 में मिशेक फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed