Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Aging Reversed in Mice on Putting Young Mouse Poop In Old Mouse Know About Experiment News in Hindi
{"_id":"6278e5004ab1a40bfc54402f","slug":"aging-reversed-in-mice-on-putting-young-mouse-poop-in-old-mouse-know-about-experiment-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: बूढ़े चूहे को बना दिया जवान, जानिए वैज्ञानिकों ने कैसे किया ये कमाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: बूढ़े चूहे को बना दिया जवान, जानिए वैज्ञानिकों ने कैसे किया ये कमाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहे को बना दिया जवान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
New Research: दुनियाभर के वैज्ञानिक बढ़ती उम्र के असर को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब वैज्ञानिकों ने इससे संबंधित एक प्रयोग किया है जो हैरान करने वाला है। वैज्ञानिकों ने एक बूढ़े चूहे को जवान बना दिया। इसके लिए उन्होंने जवान चूहे के मल को बूढ़े चूहे में ट्रांसप्लांट किया। इस रिसर्च के दौरान युवा चूहों से पुराने चूहों में फीकल माइक्रोब्स को ट्रांसप्लांट किया गया जिससे बूढ़े चूहों की आंत, आंख और दिमाग युवा चूहों जैसीं काम करने लगीं।
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहों को युवा बनाने के लिए मल का इस्तेमाल किया। यह आपको थोड़ा अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। वैज्ञानिकों ने जब चूहों पर यह प्रयोग किया, तो उनमें युवा चूहों जैसे लक्षण दिखने लगे। वैज्ञानिकों ने जब बुजुर्ग चूहों में युवा चूहों के मल को ट्रांसप्लांट किया, तो बूढ़े चूहों में शरीर के लिए फायदेमंद माइक्रोब्स यानी रोगाणु पहुंच गए।
2 of 6
वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहे को बना दिया जवान
- फोटो : Pixabay
दरअसल यह कोई बुजुर्ग से जवान बनने का तरीका नहीं है। हालांकि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती जाती है, शरीर कमजोर होता जाता है और आतें भी पहले जैसा काम नहीं करती हैं, लेकिन इससे यह जरूर साफ हुआ है कि अगर आतें मजबूत रहती हैं, तो लंबे समय तक इंसान की शारीरिक क्षमता मजबूत रह सकती है। फिलहाल सिर्फ चूहों पर इसका प्रयोग किया गया है।
3 of 6
वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहे को बना दिया जवान
- फोटो : Pixabay
इस रिसर्च को माइक्रोबायोम में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में बताया गया है कि इस परिकल्पना का टेस्ट किया गया है कि आंतों के माइक्रोबायोटा में हेर-पेर किया जाता है, तो उम्र से संबंधिति बीमारियों के बढ़ने पर असर होता है। सबसे खास बात यह है कि असर डालने वाली मस्तिष्क और रेटिना पर सूजन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहे को बना दिया जवान
- फोटो : Pixabay
जब वैज्ञानिकों ने युवा चूहों के मल के रोगाणुओं को बूढ़े चूहों में ट्रांसप्लांट किया, तो इससे सूजन खत्म होने लगी। इसके बाद यह प्रयोग उलट किया गया यानी बूढ़े चूहों के मल के रोगाणुओं को युवा चूहों में ट्रांसप्लांट किया, तो युवा चूहों में आंत की उम्र ज्यादा और सूजन नजर आने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
वैज्ञानिकों ने बूढ़े चूहे को बना दिया जवान
- फोटो : Pixabay
इन लक्षणों में आंत की परत में असर होता हुआ नजर आया। इससे बैक्टीरिया खून में पहुंच सकता है। रेटिनल डिजनरेशन से जुड़े प्रोटीन उच्च स्तर पर पहुंच गए, तो वहीं प्रतिरक्षा कोशिकाएं भी अति-सक्रिय हो गईं। वैज्ञानिक यह समझाना चाहते हैं कि आंत इंसान के सेहत से जुड़ी है। वह मानसिक स्वास्थ हो या शारीरिक।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।