कहते हैं कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। यह किसी भी उम्र में, किसी भी व्यक्ति को मिल सकती है, जिसके अंदर कुछ करने की प्रबल इच्छा हो। आज हम आपको एक ऐसे ही भाई-बहन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है।
2 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
दरअसल, अमेरिका के डेनवर में रहने वाले 95 वर्षीय जॉर्ज रेमिरेज और 94 वर्षीय उनकी बहन एनिटा रेमिरेज ने एक साथ हाई स्कूल की डिग्री हासिल की है। इन दोनों बुजुर्गों ने करीब 80 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।
3 of 6
जॉर्ज रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
जॉर्ज रेमिरेज अपनी बीत चुकी जिंदगी के बारे में बताते हैं कि वह द्वितीय विश्व युद्ध का समय था। मैं अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर घर आया तो पिताजी ने कहा कि तुम ज्यादा दिनों तक इस तरह नहीं रह सकते हो। तुम्हें नौकरी करनी पड़ेगी।
4 of 6
द्वितीय विश्व युद्ध के समय के टैंक
- फोटो : Social media
पिताजी के कहने पर जॉर्ज रेमिरेज ने अमेरिकी आर्मी ज्वाइन कर ली और टैंक ड्राइवर की नौकरी करने लगे। इस दौरान वो फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी भी गये। बाद में जब वो घर लौटे तो उन्होंने शादी कर ली। फिलहाल उनके सात बच्चे हैं। उनके सभी बच्चे हाई स्कूल पास हैं। उनमें से चार तो कॉलेज की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं।
5 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
वहीं, जॉर्ज की बहन एनिटा रेमिरेज ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने घर संभालना शुरू कर दिया। बाद में उनकी भी शादी हो गई। फिलहाल वह तीन बच्चों की मां हैं, जिनमें से दो बच्चों ने कॉलेज की डिग्री हासिल की है।