{"_id":"5cf11d0dbdec220791792d5c","slug":"95-year-old-brother-and-94-year-old-sister-graduate-from-high-school-in-usa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भाई-बहन का कारनामा जान हैरत में पड़ जाएंगे आप, 80 साल बाद किया ये काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस भाई-बहन का कारनामा जान हैरत में पड़ जाएंगे आप, 80 साल बाद किया ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 31 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। यह किसी भी उम्र में, किसी भी व्यक्ति को मिल सकती है, जिसके अंदर कुछ करने की प्रबल इच्छा हो। आज हम आपको एक ऐसे ही भाई-बहन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है।
2 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
दरअसल, अमेरिका के डेनवर में रहने वाले 95 वर्षीय जॉर्ज रेमिरेज और 94 वर्षीय उनकी बहन एनिटा रेमिरेज ने एक साथ हाई स्कूल की डिग्री हासिल की है। इन दोनों बुजुर्गों ने करीब 80 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।
3 of 6
जॉर्ज रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
जॉर्ज रेमिरेज अपनी बीत चुकी जिंदगी के बारे में बताते हैं कि वह द्वितीय विश्व युद्ध का समय था। मैं अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर घर आया तो पिताजी ने कहा कि तुम ज्यादा दिनों तक इस तरह नहीं रह सकते हो। तुम्हें नौकरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
द्वितीय विश्व युद्ध के समय के टैंक
- फोटो : Social media
पिताजी के कहने पर जॉर्ज रेमिरेज ने अमेरिकी आर्मी ज्वाइन कर ली और टैंक ड्राइवर की नौकरी करने लगे। इस दौरान वो फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी भी गये। बाद में जब वो घर लौटे तो उन्होंने शादी कर ली। फिलहाल उनके सात बच्चे हैं। उनके सभी बच्चे हाई स्कूल पास हैं। उनमें से चार तो कॉलेज की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज
- फोटो : denver.cbslocal.com
वहीं, जॉर्ज की बहन एनिटा रेमिरेज ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने घर संभालना शुरू कर दिया। बाद में उनकी भी शादी हो गई। फिलहाल वह तीन बच्चों की मां हैं, जिनमें से दो बच्चों ने कॉलेज की डिग्री हासिल की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।