फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब स्कूल, अनोखे तरीकों से होती है यहां पढ़ाई

Wed, 24 Feb 2021 07:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 24 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
5 most weird school in the world where unique method adopted for studying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ाई और स्कूल का नाम सुनते ही मन में कई तरह के सवाल दौड़ने लगते हैं, जैसे - पढ़ने का दबाव, किताबों से भरा बैग वगैरह... वगैरह...। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ अजीबोगरीब स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां पढ़ाई तो जरूर होती है, लेकिन बेहद ही अनोखे तरीकों से। पढ़ाई के दौरान इन स्कूलों में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि बच्चों को बोरियत महसूस ना हो।

5 most weird school in the world where unique method adopted for studying
सडबरी स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

सडबरी स्कूल
अमेरिका में स्थित इस स्कूल में बच्चे खुद से अपना टाइम टेबल बनाते हैं और इसके साथ ही ये भी तय करते हैं कि उन्हें किस दिन क्या पढ़ना है। इतना ही नहीं बच्चों के द्वारा ये भी तय किया जाता है कि न्हें पढ़ाई करने के कौन से तरीके अपनाने हैं और वो खुद को किस तरह से आंकना चाहते हैं।

5 most weird school in the world where unique method adopted for studying
द स्कूल ऑफ सिलिकॉन वैली - फोटो : सोशल मीडिया

द स्कूल ऑफ सिलिकॉन वैली
यह स्कूल पढ़ाई के परंपरागत तरीकों के बिल्कुल खिलाफ है। इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए उच्च स्तर की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर बच्चों को आई पैड, थ्री-डी मॉडलिंग और संगीत की मदद से पढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most weird school in the world where unique method adopted for studying
मकोको फ्लोटिंग स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

मकोको फ्लोटिंग स्कूल
कई जगहों पर ऐसा देखने को मिलता है कि स्कूलों की कमी या दूर होने की वजह से बच्चे पढ़ने नहीं जा पाते, लेकिन नाइजीरिया में ये समस्या नहीं है। यहां एक ऐसा स्कूल है, जो पानी पर तैरता रहता है। इसमें एक बार में 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। यह स्कूल पानी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर भी आराम से टिका रहता है और खराब मौसम भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

विज्ञापन
5 most weird school in the world where unique method adopted for studying
झोंगडोंग: द केव स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

झोंगडोंग: द केव स्कूल
चीन का यह स्कूल करीब 186 छात्रों को शिक्षा देता था और इसमें 8 शिक्षक पढ़ाते थे। दरअसल, यह स्कूल एक प्राकृतिक गुफा के अंदर था, जिसे साल 1984 में खोजा गया था। यहां पर ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, जो स्कूल नहीं जा सकते हैं। लेकिन साल 2011 में चीन की सरकार ने इस स्कूल को बंद करवा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed