फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के पांच ऐसे तानाशाह, जो करते थे अजीबोगरीब काम

Tue, 02 Jul 2019 02:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
5 brutal dictators in the world Who used to do strange things
तानाशाह - फोटो : Social media
इतिहास के पन्नों में कई ऐसे तानाशाहों के नाम दर्ज हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में मशहूर थे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुख्यात तानाशाहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई अजीबोगरीब काम किए हैं। 
5 brutal dictators in the world Who used to do strange things
तानाशाह - फोटो : Social media

ये हैं रोमन सम्राट कैलिग्यूला, जो इतिहास के पन्नों पर पहले तानाशाहों में गिने जाते हैं। कैलिग्यूला को रेस के घोडे़ बेहद पसंद थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्रिय घोड़े के लिए अलग से घर बनवाया था, जिसमें उसकी सेवा के लिए सैनिक तैनात थे। साथ ही उस घोडे़ को सोने के मर्तबान में शराब पिलवाई जाती थी। सिर्फ यही नहीं, कैलिग्यूला ने एक बार आदेश दिया था कि सभी नावों को नेपल्स की खाड़ी में एक कतार में खड़ी कर दी जाए, ताकि वो उन पर चल कर एक-एक शहर से दूसरे शहर जा सकें। 

5 brutal dictators in the world Who used to do strange things
तानाशाह - फोटो : Social media

सत्तर के दशक में युगांडा के शासक हुआ करते थे इदी आमीन। उन्हें अपने आप को सम्मानित करने का बहुत शौक था। ऐसा करके इदी आमीन ने पदकों का अंबार लगा दिया था। वो यह भी कहा करते थे कि राष्ट्रमंडल देशों का प्रमुख उन्हें होना चाहिए, न कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को। कहते हैं कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के कटे सिर अपने फ्रिज में रखा करते थे। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पायी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 brutal dictators in the world Who used to do strange things
तानाशाह - फोटो : Social media

हैती के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा डूवलियर भी ऐसे मामलों में कुछ कम नहीं थे। कहते हैं कि वो घोर अंधविश्वासी थे। उनका मानना था कि हर महीने की 22 तारीख को उनके अंदर आत्माओं की ताकत आ जाती थी, इसलिए वो हर महीने की 22 तारीख को ही अपने आवास से बाहर निकलते थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हीं की आत्माओं की शक्तियों की वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या हुई थी। 

विज्ञापन
5 brutal dictators in the world Who used to do strange things
तानाशाह - फोटो : Social media

ये हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह रहे किम जोंग इल। कहते हैं कि किम जोंग इल के राज में उत्तर कोरिया के बाजारों में इंसानों का मांस भी बिकता था। वह सिनेमा का काफी शौकीन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में उसने दक्षिण कोरियाई डायरेक्टर शिन सांग ओक और उनकी पत्नी का अपहरण करा लिया था। उन्हें पांच साल तक कैद करके रखा गया। बाद में उन्हें इस शर्त पर छोड़ा गया कि वो उत्तर कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के विकास में मदद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed