फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: तो क्या फिर से वापस आएंगे डायनासोर? स्पेन में मिले इस विशाल जीव के 30 अंडे

Fri, 19 Nov 2021 10:13 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 19 Nov 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
30 eggs of giant dinosaur titanosaur found in Spain fossilized nest
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

आज से करोड़ों साल पहले धरती पर डायनासोर राज करते थे। बाद में ये विशालकाय जीव खत्म हो गए। अब डायनासोर की कहानियां सिर्फ फिल्मों और किताबों में ही देखने या सुनने को मिलती हैं। डायनासोर को खत्म हुए वर्षों हो गए, लेकिन वैज्ञानिक इस जीव को लेकर समय-समय पर हैरान करने वाले खुलासे करते रहते हैं। इस बीच धरती पर विशालकाय डायनासोर के अस्तित्व से जुड़ी एक और बड़ी खोज सामने आई है। 




अभी हाल ही में अर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से ज्यादा अंडे मिले थे। इसके बाद अब यूरोपीय देश स्पेन में विशालकाय डायनासोर ''टाइटनोसौर'' के एक घोसले से 30 अंडे सुरक्षित अवस्था में प्राप्त हुए हैं। इस खोज के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। पुरातत्वविदों ने इन अंडों को उत्तरी स्पेन के लोआरे खुदाई स्थल से दो टन चट्टान के अंदर से निकाला है। आइये आज इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

30 eggs of giant dinosaur titanosaur found in Spain fossilized nest
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अंडे सितंबर महीने में ही मिले थे, लेकिन इसका खुलासा अब किया गया है। टाइटनोसौर के 30 अंडों के मिलने के बाद पुरातत्वविदों का मानना है कि अभी 70 और अंडे पत्थर के नीचे दबे हो सकते हैं। टाइटनोसौर लंबी गर्दन वाले डायनासोर होते थे, जो करीब 6.6 करोड़ साल पहले खत्म हो गए थे। फिलहाल पशुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि ये घोसले टाइटनोसौर के थे। इस  विशालकाय जीव की गर्दन लंबी और विशाल पूंछ हुआ करती थी। जानकारों के अनुसार इसकी पूंछ 66 फुट तक हो रही होगी। 

30 eggs of giant dinosaur titanosaur found in Spain fossilized nest
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस खुदाई को यूनिवर्सिटी ऑफ जारागोजा के जीवाश्म विज्ञानियों की टीम ने नोवा यूनिवर्सिटी लिस्बन के साथ मिलकर अंजाम दिया है। नोवा यूनिवर्सिटी से जुडे़ मोरेनो अजांजा के मुताबिक चट्टानों से करीब 30 अंडे मिले हैं। मोरेनो अजांजा ने कहा कि साल 2021 में चलाए गए अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशाल घोसले को निकालना था। ये अंडे चट्टान के अंदर दबे हुए थे जिसका वजन 2 टन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 eggs of giant dinosaur titanosaur found in Spain fossilized nest
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अजांजा ने ये भी बताया कि कुल 5 लोगों के दल ने करीब 50 दिनों तक लगातार 8 घंटे खुदाई की। उसके बाद डायनासोर के घोसले को निकाला जा सका है। उन्होंने बताया कि इस तरह की विशाल चट्टान को निकालना बेहद मुश्किल था। ये अंडे जीवाश्म बन गए थे। अजांजा के मुताबिक 10 छोटी चट्टानों को वहां से निकालकर फिलहाल लोआरे के वेयरहाउस में रखा गया है। बाद में इसे म्यूजियम में रख दिया जाएगा, जिससे कि म्यूजियम में आने वाले लोग जान सकेंगे कि ये अंडे कैसे जीवाश्म बन गए। 

विज्ञापन
30 eggs of giant dinosaur titanosaur found in Spain fossilized nest
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

वहीं इससे कुछ दिन पहले ही आर्जेंटीना में भी डायनासोर के करीब 100 अंडे मिले थे। ये अंडे आर्जेंटीना में डायनासोर के एक घोसले से मिले थे। साथ ही इन अंडों के मिलने से दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के बारे में पता चला था। सबसे बड़ी बात कि इन अंडों में अभी भ्रूण बने हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed