एक ही परिवार में अगर सभी लोगों की उंगलियां एकसाथ जुड़ी हो तो आप भी ये सुनकर चौंक जाएंगे। लेकिन इस परिवार के लोग इसे बीमारी नहीं मानते बल्कि इसे भगवान का वरदान ही समझते हैं।
केरल में अलपुजा जिले में रहने वाले कन्नट्ठु परिवार की दो पीढ़ियों के 140 सदस्यों की हाथों या पैरों की उंगलियां एक साथ जुड़ी हुई है। इस परिवार के लोग अपना सारा काम अपने जुड़े हुए हाथों से ही करते हैं।
कन्नट्ठु परिवार के लोग सांपो की पूजा करते हैं। इन लोगों का मानना है कि ये नाग देवता का ही आशीर्वाद है। जिसकी वजह से परिवार के हर सदस्य की उगंलियां आपस में चिपकी हुई हैं।
इन परिवार के ही एक सदस्य के अनुसार इनके साथ ऐसा इसलिए हुआ परिवार में हुए एक झगड़े के बाद किसी व्यक्ति ने आंगन में लगे पेड़ को काट दिया था। उसके बाद परिवार को शाप मिला तबसे इस परिवार में जितने भी बच्चे पैदा हुए उन सब की उंगलियां सटी हुई हैं।
हालांकि ऑपरेशन से इस सब की उंगलियों को अलग अलग किया जा सकता है। लेकिन ये परिवार अपने भगवान के इस आशीर्वाद को ऐसे ही रखना चाहते हैं।