बच्चे वीडियो गेम खेलना खूब पसंद करते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने मां-बाप से ढेर सारी डांट भी पड़ती है, लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक 14 वर्षीय बच्चे को इसके लिए अपने पैरेंट्स से डांट नहीं बल्कि शाबाशी मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बच्चे ने वीडियो गेम खेलकर ही एक साल में करीब 1.4 करोड़ रुपये कमाए हैं।
2 of 5
ग्रिफिन स्पिकोस्की
- फोटो : Youtube
इस बच्चे का नाम है ग्रिफिन स्पिकोस्की, जो न्यूयॉर्क का रहने वाला है। ग्रिफिन को वीडियो गेम खेलना खूब पसंद है। वह हर रोज करीब 18 घंटे वीडियो गेम फोर्टनाइट खेलता है। साथ ही वह अपने वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल स्केपटिक पर भी अपलोड करता है। इन वीडियोज की बदौलत ग्रिफिन को यूट्यूब से खूब कमाई होती है।
3 of 5
ग्रिफिन स्पिकोस्की
- फोटो : Youtube
ग्रिफिन के युट्यूब चैनल पर करीब 12 लाख सब्सक्राइबर हैं। उसके वीडियोज को 7.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ग्रिफिन के माता-पिता का कहना है कि उसका ध्यान हमेशा वीडियो गेम्स पर ही रहता है। वीडियो गेम्स के प्रति उसका लगाव और कामयाबी देखकर उन्हें बेहद हैरानी होती है।
4 of 5
ग्रिफिन स्पिकोस्की
- फोटो : Youtube
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रिफिन की बेतहाशा कमाई को देखकर उसके माता-पिता ने उसके लिए एक फाइनेंशियल एडवाइजर और एक एकाउंटेंट भी रखा है। बता दें कि ग्रिफिन साल 2018 में तब चर्चा में आया था, जब उसने फोर्टनाइट गेम के एक जाने-माने खिलाड़ी को हराया था। उसने इसका वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड किया था, जिसे करीब 75 लाख लोगों ने देखा था। इसी व्यूज की बदौलत ग्रिफिन को करीब 100 डॉलर यानी करीब सात हजार रुपये मिले थे। यह उसकी पहली कमाई थी।
5 of 5
ग्रिफिन स्पिकोस्की
- फोटो : Youtube
ग्रिफिन के माता-पिता का कहना है कि उसने तीन साल की उम्र से ही वीडियो गेम खेलना शुरू कर दिया था। वीडियो गेम्स के प्रति उसके लगाव को देखते हुए उन्होंने उसका स्कूल भी छुड़वा दिया है। अब ग्रिफिन घर से ही ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करता है। साथ ही वीडियो गेम खेलकर वो घर बैठे करोड़ों की कमाई भी कर रहा है।