फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने पूर्णिया में मचाई भारी तबाही; फसलें नष्ट, किसानों में छायी मायूसी

Fri, 25 Oct 2024 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने पूर्णिया में मचाई भारी तबाही; फसलें नष्ट, किसानों में छायी मायूसी
Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
 
विज्ञापन
Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
चक्रवाती तूफान दाना ने किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने पूर्णिया में भारी तबाही मचाई है, जिससे जिले के किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। तेज हवा और भारी बारिश ने जिले के रूपौली, बड़हरा कोठी, श्रीनगर और अमौर क्षेत्रों में धान और आलू की फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। रूपौली में करीब छह किसानों की तीन एकड़ में लगी धान की फसल तबाह हो गई। वहीं, आलू के किसानों को भी गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है।

Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
चक्रवाती तूफान दाना ने किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा
मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है और चक्रवात का असर कल सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा।

Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
चक्रवाती तूफान दाना ने किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, तूफान के चलते तापमान में 5-6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Cyclone Dana caused massive destruction in Purnea; crops destroyed, farmers in despair
चक्रवाती तूफान दाना ने किसानों को पहुंचाया भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों की अपील: प्रशासन करे सहायता की घोषणा
बड़हरा कोठी के इटहरी गांव के किसान नरेंद्र नारायण ने बताया कि उनकी एक एकड़ जमीन पर लगी फसल का लगभग 40 फीसदी हिस्सा खराब हो गया है। इस कठिन परिस्थिति में किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत देने की मांग की है ताकि वे आर्थिक नुकसान से उबर सकें। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें इस तबाही से पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें जीवनयापन के लिए भी समस्याएं आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed