फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: 'लोगों को बांटने और नफरत की राजनीति करते हैं मोदी', बोले तेजस्वी यादव; नीतीश को चाचा कह दिखाई नरमी

Tue, 21 May 2024 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 05:37 PM IST
सार

LS Polls: 'लोगों को बांटने और नफरत की राजनीति करते हैं मोदी', बोले तेजस्वी यादव; नीतीश को चाचा कह दिखाई नरमी
Valmikinagar Lok Sabha: Tejashwi Yadav says PM Modi does politics of dividing people and hatred, Nitish Kumar
 

विज्ञापन
Valmikinagar Lok Sabha: Tejashwi Yadav says PM Modi does politics of dividing people and hatred, Nitish Kumar
बेतिया में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बेतिया के मैनाटांड़ स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी दीपक यादव के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया। वहीं, उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। हम तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो एक करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। गरीब बहनों के खाते में एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।


 

Valmikinagar Lok Sabha: Tejashwi Yadav says PM Modi does politics of dividing people and hatred, Nitish Kumar
बेतिया में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

‘भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में’
तेजस्वी यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। इसके खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। राजद नेता ने दावा कर कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। उन्होंने कहा कि हमने 190 से अधिक सभाएं की हैं और हमारा एक हेलिकॉप्टर भाजपा और जदयू नेताओं के 20 हेलिकॉप्टर पर भारी है। उन्होंने कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं, जबकि पीएम मोदी बांटने और नफरत की राजनीति करते हैं। वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार को चाचा कहते हुए नरम दिखे।
 

Valmikinagar Lok Sabha: Tejashwi Yadav says PM Modi does politics of dividing people and hatred, Nitish Kumar
मंच पर नेताओं से बात करते तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

‘सेना में नियमित नियुक्ति करेंगे’
तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में न कारखाना खुले, न नौकरी मिली, न महंगाई कम हुई और न गरीबी खत्म हुई। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 15 अगस्त को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे और पूरे देश में एक करोड़ नौकरी देंगे। अग्निवीर योजना को खत्म कर सेना में नियमित नियुक्ति करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valmikinagar Lok Sabha: Tejashwi Yadav says PM Modi does politics of dividing people and hatred, Nitish Kumar
बेतिया में तेजस्वी और सहनी को सुनने पहुंची जनता - फोटो : अमर उजाला

‘मोदी सरकार झूठी सरकार है’
वहीं, वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है। इस सरकार ने किसानों से उनकी आमदनी दोगुनी करने, गरीबों का पक्का मकान बनाने और युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। ये सरकार सिर्फ वादा करने वाली झूठी सरकार है। ये सरकार यह नहीं चाहती कि गरीब का किसान का बेटा आगे बढ़े। इस सरकार से संविधान खतरे में है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी दीपक यादव को भारी बहुमत से जिताएं और राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करें, ताकि दिल्ली में आपकी आवाज बुलंद हो।
 
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी और संचालन अमर यादव ने किया। सभा को विधायक वीरेंद्र गुप्ता, एमएलसी सौरभ कुमार, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष प्रसाद, राजद अध्यक्ष दिनेश यादव, विनोद यादव, रैफुल आजम, रामधनी यादव, फैयाज कमाल, रितेश यादव और शिवाजी आर्य आदि ने संबोधित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed