फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: BPSC प्राचार्य सक्षमता परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने को लेकर अफरातफरी, मौके पर पहुंचे डीएम SSP

Fri, 28 Jun 2024 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

Bihar News: BPSC प्राचार्य सक्षमता परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने को लेकर अफरातफरी, मौके पर पहुंचे डीएम SSP
Muzaffarpur: Panic over paper leak during BPSC Principal Competency Examination, DM SSP reached spot
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Panic over paper leak during BPSC Principal Competency Examination, DM SSP reached spot
प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मुज़फ्फरपुर जिले में BPSC द्वारा ली जा रही हेडमास्टर पात्रता परीक्षा में प्रश्नपत्र के लीक होने के आरोप के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डीएम और एसएसपी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित रेजोंनेन्स स्कूल का है। डीएम सुब्रत सेन ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि परीक्षा डेढ़ घंटे की देरी से आयोजित हुई।

Muzaffarpur: Panic over paper leak during BPSC Principal Competency Examination, DM SSP reached spot
प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में खबरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा दे रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन, एसएसपी राकेश कुमार, एसडीएम पूर्वी अमित कुमार और कई थानों की पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची। उसके बाद समझा-बुझा कर जांच समिति बनाकर उसकी रिपोर्ट BPSC को भेजने का हवाला देते हुए परीक्षा शुरू करवाई। अब इस मामले में करीब डेढ़ घंटे से अधिक का समय निकल गया, जिसके लिए जिलाधिकारी ने सभी को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया।
 
Muzaffarpur: Panic over paper leak during BPSC Principal Competency Examination, DM SSP reached spot
प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया कि यह एक गलतफहमी बन गया था। दरअसल, प्रश्नपत्र पैकिंग के समय ही पैकेट खुला था। हम लोग समय से पहुंच गए और परीक्षा दे रहे लोगों को समझा-बुझा कर परीक्षा को शुरू करवा दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी और उस रिपोर्ट को BPSC को भेजा जाएगा। हमने BPSC के अध्यक्ष से भी बात की है और तमाम चीजों का इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स भी है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र का पैकेट थोड़ा सा फटा हुआ था। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed