फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan: बाबा गरीबनाथ का महा श्रृंगार और महा आरती देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जानें इस परंपरा का विशेष महत्व

Tue, 06 Aug 2024 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Aug 2024 03:05 PM IST
सार

Sawan: बाबा गरीबनाथ का महा श्रृंगार और महा आरती देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जानें इस परंपरा का विशेष महत्व
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बाबा गरीबनाथ धाम में तीसरे सोमवार की रात बाबा का महा श्रृंगार और महा आरती की गई। इस दौरान बाबा का महा शृंगार 11 कुंतल गेहूं और पांच कुंतल फल से किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी।

Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर रात को बाबा गरीबनाथ का गेहूं और फल से भव्य महा शृंगार और महा आरती की गई। इसे देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध और भाव विभोर हो गए। इस दौरान बाबा गरीबनाथ नगरी हर हर महादेव के नारे से गूंज उठी। जानकारी के मुताबिक, सावन महीने के हर सोमवार पर बाबा की विशेष सजावट शृंगार की परंपरा है।
 
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में प्रधान पुजारी और अन्य पुरोहितों ने 11 कुंतल गेहूं और पांच कुंतल फलों से विशेष पूजन के बाद बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार किया, जिसके बाद महाआरती की गई। तीसरे सोमवार को लेकर बाबा के महा शृंगार के लिए विशेष तैयारी की गई थी। इसी दौरान रात 10 बजे बाबा गरीबनाथ जी के विशेष शृंगार के लिए तैयारी की। इस अनोखी सजावट में दो घंटे का समय लगा। उसके बाद बाबा के दर्शन के लिए आए भक्तों ने बाबा के मनोरम रूप का दर्शन किया। उसके बाद बाबा की महा आरती की गई, जिस देख भक्त भाव विभोर हो गए और चारों तरफ हर हर महादेव के नारे लगाने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक के नेतृत्व में अन्य पुरोहितों द्वारा इसकी तैयारी की गई थी। उसके बाद विशेष महा शृंगार किया गया। प्रधान पुजारी ने बताया कि बाबा के महा शृंगार की यह परंपरा लम्बे अरसे से चली आ रही है। बाबा का सावन की देर शाम के बाद विशेष सजावट की जाती है। इसी के उपलक्ष्य में बाबा का गेहूं और फल से महा शृंगार किया गया है।
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया इसके पूर्व बाबा का स्नान और विशेष पूजन किया गया और फिर इसके बाद से महा आरती की गई। उसमें की दूध, दही, घी, शहद और अन्य सामग्री से स्नान कराकर फिर अलग-अलग तरीके से पूजन किया गया। यह शृंगार हर सोमवार को किया जा रहा है और अलग-अलग ढंग से होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed