फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: पूर्व MLA बोलीं- BJP ने 'जय सियाराम' नारे से सिया को अलग कर दिया; NDA पर महिला को सीट न देने पर तंज

Mon, 22 Apr 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

LS Polls: पूर्व MLA बोलीं- BJP ने 'जय सियाराम' नारे से सिया को अलग कर दिया; NDA पर महिला को सीट न देने पर तंज
LS Polls: Ejya Yadav says BJP isolated Siya from Jai Siyaram slogan; Taunt on NDA for not giving seat to women
 

विज्ञापन
LS Polls: Ejya Yadav says BJP isolated Siya from Jai Siyaram slogan; Taunt on NDA for not giving seat to women
इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता महासम्मेलन हाजीपुर - फोटो : अमर उजाला

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन की बैठक की गई। यहां समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर से पूर्व राजद विधायक एज्या यादव ने कहा कि भाजपा ने ‘जय सियाराम’ नारे से भी राम और सिया को अलग कर दिया है। हम लोग जय सियाराम बोलते हैं, एनडीए वाले जय श्री राम बोलते हैं। दरअसल, पूर्व विधायक एज्या यादव इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच संचालन कर महिला आरक्षण को लेकर भाषण दे रहीं थी। तभी वह भाजपा पर हमलावर दिखीं।

LS Polls: Ejya Yadav says BJP isolated Siya from Jai Siyaram slogan; Taunt on NDA for not giving seat to women
इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता महासम्मेलन हाजीपुर - फोटो : अमर उजाला

राजद नेता एज्या यादव ने यह भी उल्लेख किया कि इस चुनाव में भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का आरक्षण समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वोट का समय आता है तो बीजेपी आरक्षण की बात करती है। बीजेपी महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात करती है, जबकि मेरे नेता तेजस्वी यादव महिलाओं को 50% आरक्षण देने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को उठाने की बात करते हैं और बीजेपी को देख लीजिए, जितने भी सिंबल बांटे हैं उनमें से एक भी सिंबल महिला को नहीं दिया है। मतलब जय सियाराम के नारे से भी सिया को अलग कर दिया है। हम जय सियाराम बोलते हैं, वे जय श्री राम बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं को लेकर चलती है।
 
दरअसल, पूर्व विधायक एज्या यादव समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद रही हैं। वे 2015 में राजद की टिकट से चुनाव लड़ीं और जीत भी हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed