फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Organic Farming: मुजफ्फरपुर की पिंकी देवी जैविक खेती कर महिलाओं के लिए बनीं मिसाल, किसानों को मिल रही प्रेरणा

Sat, 06 Apr 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 Apr 2024 07:53 PM IST
सार

Organic Farming: मुजफ्फरपुर की पिंकी देवी जैविक खेती कर महिलाओं के लिए बनीं मिसाल, किसानों को मिल रही प्रेरणा
Bihar News: Pinky Devi of Muzaffarpur became an example for women by doing organic farming
 
विज्ञापन
Bihar News: Pinky Devi of Muzaffarpur became an example for women by doing organic farming
शिमला मिर्च की जैविक खेती - फोटो : अमर उजाला

पुरुषों के एकाधिकार माने जाने वाले कृषि क्षेत्र में अब महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। वैसे तो मुजफ्फरपुर जिला लीची के लिए तो आम तौर पर प्रसिद्ध है ही, लेकिन अब जिले के अंदर नए-नए प्रयोग कर अलग-अलग पौधों को लगाकर आमदनी के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

Bihar News: Pinky Devi of Muzaffarpur became an example for women by doing organic farming
शिमला मिर्च की जैविक खेती - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, जिले की किसान पिंकी देवी लीची के गढ़ में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती कर अलग प्रकार की फसलों को उगा रही हैं। वह लाखों रुपये की आमदनी कर अन्य किसानों के लिए मिसाल बन गई हैं। पिंकी देवी बेहद ही कम लागत से अब लाखों रुपये की आमदनी कर रही हैं। दरअसल, वह अपने दो एकड़ खेत में जैविक खेती के तहत शिमला मिर्च की खेती कर अब सफलता की नई कहानी लिख रही हैं।

Bihar News: Pinky Devi of Muzaffarpur became an example for women by doing organic farming
शिमला मिर्च की जैविक खेती - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड की किसान पिंकी देवी ने बताया कि मैं दो एकड़ खेत में शिमला मिर्च की ऑर्गेनिक और रासायनिक फसल की खेती कर रही हूं। इस पौधे के बीज को जनवरी के महीने में बोया जाता है। अप्रैल महीने में शिमला मिर्च के फल आने शुरू हो जाते हैं जो कि अब करीब-करीब तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Pinky Devi of Muzaffarpur became an example for women by doing organic farming
शिमला मिर्च की जैविक खेती - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने दावा किया कि यह बाजार के शिमला मिर्च से 10 गुना का फायदेमंद होता है। वहीं, इस शिमला मिर्च में किसी भी प्रकार की बीमारियां या फिर होने वाली कैंसर बीमारियां दूर होती हैं। दो एकड़ में एक टन यानी कि 10 कुंतल शिमला मिर्च की उपज होती है। यह शिमला मिर्च बाजारों में 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिकती है। वहीं, उन्होंने बताया कि जैविक खेती के जरिए दर्जनों महिलाओं को रोजगार को भी मिल जाता है और उनके परिवार भी चल जाते हैं। आगे भी इसी तरह की खेती करती रहूंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed