फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls 2024: अजय निषाद बोले- इंडिया गठबंधन भाजपा की जमानत जब्त करवाएगा, सम्राट चौधरी को लेकर यह क्या कह गए

Sat, 04 May 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 May 2024 01:40 PM IST
सार

LS Polls 2024: अजय निषाद बोले- इंडिया गठबंधन भाजपा की जमानत जब्त करवाएगा, सम्राट चौधरी को लेकर यह क्या कह गए
LS Polls 2024: Ajay Nishad says INDIA will get security deposit of BJP confiscated, taunt on Samrat Choudhary
 
विज्ञापन
LS Polls 2024: Ajay Nishad says INDIA will get security deposit of BJP confiscated, taunt on Samrat Choudhary
चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय निषाद तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

बिहार में लोकसभा चुनाव के अगले चरण में होने वाले मतदान के पूर्व आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान सांसद अजय निषाद ने कहा कि अब बिहार में चुनाव का समीकरण बदलने लगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अज्ञानी हैं, उन्हें कुछ नहीं पता है कि जमीन पर क्या होता है। कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर लेने से कोई जनता साथ नहीं आती है। अभी-अभी तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना बाकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की पार्टी है। एसी में बैठकर चुनाव की रणनीति बनाने से कुछ नहीं होता।

LS Polls 2024: Ajay Nishad says INDIA will get security deposit of BJP confiscated, taunt on Samrat Choudhary
चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय निषाद तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, मुजफ्फरपुर में सांसद और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय निषाद कांग्रेस, राजद और अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी के बड़े-बड़े स्टार प्रचारक तो भेजे जा रहे हैं, लेकिन भीड़ का कोई अता-पता नहीं चल नहीं रहा है। हमारे यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ उमड़ पड़ रही है कि कुर्सियां कम पड़ जा रही हैं। हमारे यहां तो मंच तक टूट जाया करते हैं। बीजेपी तो खुद प्लांटेड भीड़ जुटाने का काम करती है। हमारे यहां आकर देखें भीड़ से समर्थन का एहसास हो जाएगा।

LS Polls 2024: Ajay Nishad says INDIA will get security deposit of BJP confiscated, taunt on Samrat Choudhary
चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय निषाद तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

अजय निषाद ने डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर के कहा कि उनकी खुद जमानत जब्त होने जा रही है। इंडिया गठबंधन भाजपा की जमानत जब्त करवाएगा, अभी तो ताजे-ताजे अध्यक्ष बने हैं। ये लोग कब जनता के बीच जाते हैं। जमीनी स्तर पर ज्ञान का अभाव है, इनके बोलने से कुछ नहीं होता है। बस दो चीज का रट्टा लगाए हुए हैं कि 2014 में गरीब लोग को मुफ्त अनाज देने की योजना और उज्ज्वला योजना का ढिंढोरा पीट रहे हैं। अब इनके जाने का समय आ गया है। 10 साल बीजेपी में रहने के बाद इन लोगों को हमने करीब से देखा है। हमने इनके साथ के डेटा को परमानेंट डिलीट कर दिया है, जिसकी रिकवरी करने की कोई भी संभावना खत्म हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed