फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha 2024: अब राजद MLC की फिसली जुबान, उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां पर की अभद्र टिप्पणी

Tue, 23 Apr 2024 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Apr 2024 04:27 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अब राजद MLC की फिसली जुबान, उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां पर की अभद्र टिप्पणी
Lok Sabha 2024: RJD MLC Urmila Thakur made indecent remarks on Chirag Paswan's mother

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: RJD MLC Urmila Thakur made indecent remarks on Chirag Paswan's mother
राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर - फोटो : @DrUrmilaThakur1

राष्ट्रीय जनता दल की एमएससी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने चिराग पासवान की मां को ‘दूसरे का घर उजाड़ने वाली’ कहकर संबोधित किया है। इसके अलावा उन्होंने चिराग पासवान को बिना पूंछ वाला हनुमान भी बता दिया है। दरअसल, एमएलसी उर्मिला ठाकुर हाजीपुर में महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद नेता ने चिराग पासवान की मां पर अमर्यादित टिप्पणी की।

Lok Sabha 2024: RJD MLC Urmila Thakur made indecent remarks on Chirag Paswan's mother
राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा कि चिराग पासवान ने गरीबी नहीं देखी है। उनका पालन-पोषण जहां पर हुआ है, वहां गरीबी नहीं थी। वहीं, चिराग पासवान की मां को निशाना बनाते हुए एमएलसी ने कहा कि ‘दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां, दूसरे का दर्द क्या समझ सकती है।’

Lok Sabha 2024: RJD MLC Urmila Thakur made indecent remarks on Chirag Paswan's mother
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान के एनडीए गठबंधन में होने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस समय इनको घर से निकाल गया था, उस समय वह रो रहे थे। लेकिन अब एनडीए की गोद में यह डर कर बैठे हुए हैं। ईडी और सीबीआई के डर से वह गोद में बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा जो डर गया, वह मर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha 2024: RJD MLC Urmila Thakur made indecent remarks on Chirag Paswan's mother
तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जमुई लोकसभा क्षेत्र का एक वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। उसमें लोजपा रामविलास नेता चिराग पासवान की मां को कथित तौर पर गाली दी जा रही थी। दावा किया गया था कि वह पूरा वाकया बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के सामने हुआ था।

गौरतलब है कि जैसे-जैसे देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। इस समय नेता एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा शैली का प्रयोग करने में लगे हुए हैं। एक-दूसरे पर निजी टिप्पणी भी की जा रही है। बड़े और लोकप्रिय नेता समुदाय विशेष को भी लक्ष्य बना रहे हैं, जिससे सामाजिक ताने-बाने में असंतोष भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed