फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू कार्यकर्ताओं पर पथराव मामला: बिहार में यहां दूसरे दिन भी इंटरनेट बंद, तनाव बरकरार; बाजार खुलने से रौनक

Tue, 18 Feb 2025 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

Jamui News: जमुई में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने एक पक्ष के 41 लोगों को आरोपी बनाते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल खुशबू पांडेय को भी हिरासत में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Stone Pelting Case on Hindu Activists: Internet service closed for second day in Jamui, tension continues
इलाके में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

जमुई में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के बाद प्रशासन ने एहतियातन जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी, जो दूसरे दिन भी जारी रही। इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर उन लोगों को दिक्कत हो रही है, जिनका रोजमर्रा का काम इंटरनेट पर निर्भर है। कई लोग अपने जरूरी ऑनलाइन कार्य निपटाने के लिए लखीसराय, देवघर या अन्य सीमावर्ती जिलों का रुख कर रहे हैं। सरकारी विभागों में आंशिक रूप से इंटरनेट चालू है, लेकिन अधिक लोड के कारण कामकाज बाधित हो रहा है।


 

Trending Videos
Stone Pelting Case on Hindu Activists: Internet service closed for second day in Jamui, tension continues
इलाके में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

शहर में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात
हालांकि प्रशासन हालात को काबू में रखने के लिए शहरभर में लगातार गश्त कर रहा है और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुलाया गया बाजार बंद शांतिपूर्ण रहा। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने के बाद भी कहीं-कहीं तनाव का माहौल देखा गया। दुकानदारों का कहना है कि वे प्रशासन पर भरोसा रखते हैं और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी।
 

Stone Pelting Case on Hindu Activists: Internet service closed for second day in Jamui, tension continues
इलाके में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

एक पक्ष से आठ लोग और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गिरफ्तार
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने एक पक्ष के 41 लोगों को आरोपी बनाते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल खुशबू पांडेय को भी हिरासत में लिया गया है। खुशबू पांडेय की गिरफ्तारी से कुछ लोग नाराज हैं और प्रशासन से न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone Pelting Case on Hindu Activists: Internet service closed for second day in Jamui, tension continues
बाजार खुलने से इलाके में दिखी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला

गंभीर रूप से घायल शख्स का पटना में इलाज जारी
पथराव में गंभीर रूप से घायल जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह हिंदू स्वाभिमान के प्रांतीय सह प्रमुख नीतीश साह का इलाज पटना के आईजीएमएस अस्पताल में चल रहा है। उनके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। परिजनों का कहना है कि ठीक होने में अभी वक्त लगेगा।
 

विज्ञापन
Stone Pelting Case on Hindu Activists: Internet service closed for second day in Jamui, tension continues
बाजार खुलने से इलाके में दिखी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला

क्या है विवाद की पूरी कहानी?
जानकारी के मुताबिक, रविवार को झाझा प्रखंड के बलियाडीह में हिंदू स्वाभिमान संगठन द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जमुई मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों से कई कारों और बाइक पर सवार होकर हिंदू स्वाभिमान के कार्यकर्ता पहुंचे थे। आयोजन के बाद जब ये लोग वापस लौट रहे थे, तो गांव स्थित मस्जिद के पास कथित तौर पर दूसरे पक्ष के करीब 200 लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में नीतीश साह, खुशबू पांडेय समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां से नीतीश साह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed