फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

Fri, 23 May 2025 03:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 May 2025 03:19 PM IST
सार

Munger News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कारखाना भारत का सबसे पुराना कारखाना रहा है। इसके विकास को लेकर जो भी कार्य हैं, उन्हें जल्दी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल कारखाना के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
Munger News: Jamalpur rail engine factory will be built at cost of Rs 350 crore Rejuvenation, Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। इस दौरान एशिया के प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना के ईरमि सभागार में उन्होंने घोषणा की कि 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का कायाकल्प किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।



यह भी पढ़ें- Bihar News: थानाध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज और आवास सील; पीड़ित युवक ने सुनाई आपबीती
 

Munger News: Jamalpur rail engine factory will be built at cost of Rs 350 crore Rejuvenation, Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कारखाना भारत का सबसे पुराना कारखाना रहा है। इसके विकास को लेकर जो भी कार्य हैं, उन्हें जल्दी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल कारखाना के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का विकास होगा। वैष्णव ने बिहार के जमालपुर में रेलवे की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
 

Munger News: Jamalpur rail engine factory will be built at cost of Rs 350 crore Rejuvenation, Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास के साथ रेलवे वंदे भारत और नमो भारत जैसी नई ट्रेनों के निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुंगेर के जमालपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश ने 50,000 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की शक्ति देखी है, इसमें हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हवाई अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ओडिशा STF ने मुंगेर से पकड़ा अवैध हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड, पहले भी कई बार कर चुका था दौरा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Munger News: Jamalpur rail engine factory will be built at cost of Rs 350 crore Rejuvenation, Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप और IRIMEE के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की कार्य योजना शुरू की। रेल मंत्री ने कहा कि 2026 के शैक्षणिक सत्र तक IRIMEE संस्थान में आम छात्रों का भी दाखिला होगा। उन्होंने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति जल्द ही इस संबंध में जमालपुर दौरा करेंगे। बैठक में मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर मेयर कुमकुम देवी, जमालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed