लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को चुनाव होना है। इसको लेकर जगह-जगह चुनावी जनसभाएं की जा रही हैं। सभी राजनीतिक प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। इस बीच मुंगेर के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के रायसर टोला में कूड़े के ढेर में एक हैंड ग्रेनेड मिला है। इससे इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं, बम की मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस वासुदेवपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची वासुदेवपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसकी सूचना बम स्क्वाड टीम को दी गई।
Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, दहशत में लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 03:42 PM IST
सार
Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, दहशत में लोग
Bihar News: Hand grenade found in garbage in Munger amid Lok Sabha elections, people in panic
विज्ञापन