फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: शेखपुरा में दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर CPI का SDM के खिलाफ प्रदर्शन, आरोपों को बताया बेबुनियाद

Tue, 01 Oct 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 01 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

Bihar News: शेखपुरा में दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर CPI का SDM के खिलाफ प्रदर्शन, आरोपों को बताया बेबुनियाद
Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
 
विज्ञापन
Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
एसडीएम के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शेखपुरा जिले में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) राहुल सिन्हा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाएं शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार और अपशब्दों का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उनकी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
एसडीएम के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया था। उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान एसडीएम राहुल सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द बोले। जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने और अधिक दुर्व्यवहार किया।
 
Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
एसडीएम के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सीपीआई ने इस घटना के विरोध में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में एसडीएम का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एसडीएम ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया, तो दुर्गा पूजा के बाद उनके खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
एसडीएम के खिलाफ सीपीआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एसडीएम राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ कोई अपशब्द या दुर्व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति के तेज आवाज में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया था, जिसे डीएम के निर्देश पर बंद करने का आदेश दिया गया। साउंड कम करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद सीपीआई ने बेबुनियाद आरोप लगाए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed