फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: शेखपुरा में बाढ़ का पानी घटने लगा, पर बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली पूरी राहत, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Sep 2024 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

Bihar Flood: शेखपुरा में बाढ़ का पानी घटने लगा, पर बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली पूरी राहत, देखें तस्वीरें
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
 
विज्ञापन
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
बाढ़ का पानी कम हो रहा, पर बनी हुई है आफत - फोटो : अमर उजाला

शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अभी भी पूरी राहत नहीं मिल सकी है। गंगा नदी के उफान से हरोहर नदी में आई बाढ़ ने प्रखंड के दर्जनों गांवों को प्रभावित किया है, जहां करीब 150 से अधिक घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। 

Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
बाढ़ का पानी कम हो रहा, पर बनी हुई है आफत - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन का राहत कार्य जारी, लेकिन अपर्याप्त
हालांकि प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पॉलिथीन शीट का वितरण किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग नावों के माध्यम से मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण कर रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा 500 परिवारों को पॉलिथीन शीट और बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए 3,447 किलो भूसा वितरित किया जा चुका है।
 
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
बाढ़ का पानी कम हो रहा, पर बनी हुई है आफत - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता 
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2,356 पैकेट ओआरएस, 181 क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया है और 1,178 लोगों का इलाज किया गया है। 26 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया है। प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की टीमें भी गश्त कर रही हैं और जल संसाधन विभाग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
बाढ़ का पानी कम हो रहा, पर बनी हुई है आफत - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान
घाटकुसुम्भा प्रखंड में 1,400 हेक्टेयर से अधिक धान, मक्का और अरहर की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। कृषि विभाग के अनुसार, प्रखंड में कुल 3,352 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल लगाई गई थी, जिसमें से 1,400 हेक्टेयर की फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह आंकड़ा सर्वे के बाद और भी बढ़ सकता है। 
 
विज्ञापन
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
बाढ़ का पानी कम हो रहा, पर बनी हुई है आफत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रशासन द्वारा प्रखंड में चार शरणस्थल बनाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में वहां कोई बाढ़ पीड़ित नहीं रह रहा है। डीएम आरिफ अहसन ने हाल ही में क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक किचन, नाव और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed