फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: खगड़िया में जमींदारी बांध टूटने से प्रशासन अलर्ट पर; 300 घर होंगे प्रभावित, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2024 01:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

Bihar Flood: खगड़िया में जमींदारी बांध टूटने से प्रशासन अलर्ट पर; 300 घर होंगे प्रभावित, देखें तस्वीरें
Bihar Flood: Administration on alert due to breaking of Jamindari dam in Khagaria; 300 houses will be affected
 
विज्ञापन
Bihar Flood: Administration on alert due to breaking of Jamindari dam in Khagaria; 300 houses will be affected
30 फुट की चौड़ाई में टूट गया है जमींदारी बांध - फोटो : अमर उजाला

खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के बौरना पंचायत के पास बना जमींदारी बांध टूट गया है। इसके कारण गंगा नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात उक्त बांध में दरारें आईं थी। उसके बाद करीब 30 फुट की चौड़ाई में बांध टूटा है। हालांकि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इधर, प्रभावित जगह पर गोगरी अंचल अधिकारी ने कैंप कर रखा है। जहां तेजी से बचाव कार्य किया जा रहा है।

Bihar Flood: Administration on alert due to breaking of Jamindari dam in Khagaria; 300 houses will be affected
गोगरी अंचल अधिकारी मौके पर कर रहे कैंप - फोटो : अमर उजाला

अंचल अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल की व्यवस्था की जा रही है। ताकि जितने भी प्रभावित घर हैं, उन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। बड़े अधिकारियों को खबर कर दी गई है। गौरतलब है कि गंगा नदी में जलस्तर की बढ़ोतरी होने के बाद से ही गोगरी प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांव की चिंताएं बढ़ गई हैं।
 
Bihar Flood: Administration on alert due to breaking of Jamindari dam in Khagaria; 300 houses will be affected
30 फुट की चौड़ाई में टूट गया है जमींदारी बांध - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में जानकारी देते हुए बौरना पंचायत के मुखिया नासिर इकबाल ने बताया कि पंचायत के चमरटोली के पास बना जमींदारी बांध मंगलवार अहले सुबह टूटा है। इससे इस पंचायत के 11 वार्ड प्रभावित हो गए। वहीं, 300 से अधिक घरों में पानी प्रवेश करने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: Administration on alert due to breaking of Jamindari dam in Khagaria; 300 houses will be affected
गोगरी अंचल अधिकारी मौके पर कर रहे कैंप - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से राहत बचाव दस्ते भेजे गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। साथ ही मवेशियों को भी पानी से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। मुखिया नासिर इकबाल ने कहा कि बौरना पंचायत का सड़क मार्ग पूरी तरह प्रभावित होगा। इसके लिए जिला प्रशासन से समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द प्रशासन की तरफ से लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed