फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: बच्चे संग बूढ़ी गंडक नदी में कूदी मां; दाह संस्कार में शामिल युवक ने मासूम की बचाई जान, महिला की मौत

Tue, 20 Jun 2023 01:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

विभूतिपुर के सलखन्नी निवासी लाल बाबू राय ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया है। वे लोग नदी किनारे दाहसंस्कार कर रहे थे। इसी दौरान दिन के करीब 10 बजे देखा कि नदी के पुल से एक महिला बच्चे को गोद में लेकर नदी में कूद गई।

विज्ञापन
Mother jumped into Budhi Gandak river with child in Samastipur; young man involved in cremation saved child
सिंघियाघाट पुल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल से मंगलवार को एक महिला ने अपने मासूम बेटे के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की तो नदी में डूब कर मौत हो गई। लेकिन पास ही में दाहसंस्कार में शामिल एक युवक और उसकी बहन ने नदी में छलांग लगाकर बच्चे को बचा लिया। इसके बच्चे को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चे की उम्र करीब ढाई से तीन साल के करीब होगी। महिला कहां की रहने वाली है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

Mother jumped into Budhi Gandak river with child in Samastipur; young man involved in cremation saved child
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

घटना को लेकर विभूतिपुर के सलखन्नी निवासी लाल बाबू राय ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया है। वे लोग नदी किनारे दाहसंस्कार कर रहे थे। इसी दौरान दिन के करीब 10 बजे देखा कि नदी के पुल से एक महिला बच्चे को गोद में लेकर नदी में कूद गई।

Mother jumped into Budhi Gandak river with child in Samastipur; young man involved in cremation saved child
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

दाहसंस्कार में शामिल लाल बाबू राय की बहन ने यह देख शोर मचाया। उसपर लाल बाबू दौड़ता हुआ नदी में कूदा। वह महिला और बच्चा दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन महिला बार-बार उसे पकड़ रही थी। उसे लगा कि महिला को बचाने में वह भी खूद डूब जाएगा। उसके बाद वह महिला को छोड़ दिया और बच्चा उससे छीन कर बाहर निकल गया। तब तक महिला की डूब कर मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother jumped into Budhi Gandak river with child in Samastipur; young man involved in cremation saved child
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

हल्ला होने पर दाहसंस्कार में आए अन्य लोग भी जुट गए। लोग ने आनन-फानन में बच्चे को विभूतिपुर पीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला और बच्चा कहां के रहने वाले हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। बच्चा सिर्फ रो रहा है। घटना की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को भी दी गई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। महिला और बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed