{"_id":"5b8bc67242c792465e1ea266","slug":"lalu-yadav-daughter-in-law-aishwarya-rai-will-not-be-able-to-contest-loksabha-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 लोकसभा चुनाव से पहले बहू ऐश्वर्या राय ने बढ़ाई लालू परिवार की 'टेंशन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 लोकसभा चुनाव से पहले बहू ऐश्वर्या राय ने बढ़ाई लालू परिवार की 'टेंशन'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 02 Sep 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के राजनीति में एंट्री पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि लालू की बहू ऐश्वर्या बिहार के छपरा लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।
लेकिन उनकी उम्र चुनाव में उनके नामांकन के आड़े आ सकती है। दरअसल एशवर्या की उम्र 2019 लोकसभा चुनाव में 25 वर्ष से कम होगी जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। उनकी उम्र स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक 24 साल है हालांकि मतदाता पत्र में उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। अगर मतदाता पत्र के जरिए एशवर्या चुनाव नामांकन करवाती है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और वह चुनाव लड़ सकेंगी।
- फोटो : PTI
बता दें कि एशवर्या के स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक, उनका जन्मतिथि 10 फरवरी, 1995 है जिसका मतलब वह अभी 24 साल की हैं ऐसे में 25 वर्ष की आयु तक पहुंचने के लिए उन्हें 2020 का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अगर मतदाता पत्र में उनकी उम्र 25 साल दर्ज है तो फिर छपरा संसदीय सीट से चुनावी मैदानी में उतरने का उनका रास्ता बिल्कुल साफ होगा। मालूम हो कि लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 साल होना जरूरी है।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
बता दें कि तेजप्रताप की शादी बीते 12 मई को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई एमिटी विश्वविद्यालय से पूरी की।