फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: पुरखों को मोक्ष दिलाने को विदेशी तीर्थयात्री पहुंचे गयाजी, कल करेंगे पिंडदान

Sun, 29 Sep 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

Bihar News: पुरखों को मोक्ष दिलाने को विदेशी तीर्थयात्री पहुंचे गयाजी, कल करेंगे पिंडदान
Bihar News: Foreign pilgrims reached Gaya to give salvation to their ancestors will perform Pind Daan tomorrow
 

विज्ञापन
Bihar News: Foreign pilgrims reached Gaya to give salvation to their ancestors will perform Pind Daan tomorrow
कल पिंड दान करेंगे विदेशी तीर्थ यात्री - फोटो : अमर उजाला

गया के गयाजी धाम में सनातन धर्म के लोगों का पितृपक्ष मेला चरम पर है। बीते 17 सितंबर से भगवान विष्णु की मोक्ष नगरी गयाजी में मेले की धूम है। देश-दुनिया के कोने-कोने से प्रतिदिन भारी संख्या में सनातनी अपने पुरखों का पिंडदान करने के लिए गया धाम आ रहे हैं। अब तक करीब 10 लाख तीर्थयात्री गयाजी आ चुके है। साथ ही पिंडवेदियों के आने का सिलसिला जारी है। इस बीच सात समुंदर पार से विदेशी तीर्थयात्री भी अपने पुरखों का पिंडदान करने के लिए शनिवार की रात गया पहुंचे। विदेशी तीर्थयात्री भगवान शिव की नगरी वाराणसी होते हुए भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी पहुंचे हैं।


 

Bihar News: Foreign pilgrims reached Gaya to give salvation to their ancestors will perform Pind Daan tomorrow
भ्रमण करते विदेशी तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, विदेश से कुल आठ की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी आए हैं। सभी विदेशी तीर्थयात्री अलग-अलग अलग देश के हैं। गयाजी पहुंचने के बाद विदेशी तीर्थयात्रियों ने शनिवार की रात विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान बारिश होती रही, लेकिन बीच विदेशी तीर्थयात्री घूमते रहे।

बताया जा रहा है कि विदेशी तीर्थयात्रियों में महिलाएं साड़ी पहनी हुई थीं। वे माथे से आंचल को गिरने नहीं दे रहीं थीं। इस दौरान वे काफी उत्सुक और जिज्ञासु भी नजर आ रहीं थीं। बताया जा रहा है कि विदेशी तीर्थयात्रियों के समूह में रूस, यूक्रेन और अफ्रीका के लोग हैं, जो अपने पुरखों का पिंडदान करेंगे। सोमवार को विदेशी श्रद्धालु देवघाट पर  पूर्वजों के निमित्त कर्मकांड करेंगे। इससे पहले वे रविवार को बोधगया जाएंगे और भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे। अगले दिन सोमवार को भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में नतमस्तक होंगे। इन विदेशी तीर्थयात्रियों के पूर्वजों का अर्पण तर्पण और श्राद्ध से जुड़े कर्मकांड को आचार्य लोकनाथ गौड़ कराएंगे। जबकि इनके पंडा गजाधर लाल धोकड़ी होंगे।
 

Bihar News: Foreign pilgrims reached Gaya to give salvation to their ancestors will perform Pind Daan tomorrow
भ्रमण करते विदेशी तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

आचार्य लोकनाथ गौड़ ने बताया कि सभी विदेशी श्रद्धालु गया धाम पहुंच चुके हैं। उनके पुरखों के पिंडदान और श्राद्धकर्म की तैयारी की जा रही है। सोमवार को देवघाट, विष्णुपद, अक्षयवट और सीताकुंड पिंडवेदी पर पिंडदान होगा। जब यह पूछा गया कि विदेशी तीर्थयात्री सभी ईसाई हैं, फिर क्यों सनातन धर्म के अनुसार पिंडदान करने क्यों आए हैं? उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्म से प्रभावित हैं और उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान करने की इच्छा जाहिर की थी। उसे पूरा करने के लिए आज गयाजी पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान इनके अलावा भी अलग-अलग देशों से विदेशी अपने पुरखों का पिंडदान करने गया धाम आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed