{"_id":"641db7740d580efc8c04f61a","slug":"amazing-view-of-the-moon-in-the-evening-of-ramzan-in-bihar-2023-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moon Venus Conjunction: चंद्र-शुक्र का अद्भुत संयोग...किसी ने कहा मां चंद्रघंटा का रूप, कोई रमज़ान से जोड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moon Venus Conjunction: चंद्र-शुक्र का अद्भुत संयोग...किसी ने कहा मां चंद्रघंटा का रूप, कोई रमज़ान से जोड़ रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:25 AM IST
सार
बिहार में दिखा चांद का अद्भुत नजारा। चंद्रमा के नीचे चमकता दिखा तारा। किसी ने इसे नवरात्र के तीसरे दिन पूजी जाने वाली मां चंद्रघंटा का रूप बताया तो किसी ने रमज़ान का खास चांद। हालांकि, विशेषज्ञों ने इसे अलग नजरिए से क्या कहा...यह भी जानें।
विज्ञापन
1 of 4
बिहार में चांद की ऐसी तस्वीरें अलग-अलग तरीके से प्रचारित होती रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिहार वासी शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा दिखा। चांद के ठीक नीचे चमकता तारा देखा गया है। चांद के बिल्कुल करीब तारे जैसी जो रौशनी है दरअसल वह वीनस यानी शुक्र ग्रह है। यह खूबसूरत तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 of 4
पृथ्वी के पड़ोसी शुक्र ने चांद के साथ बनाई जोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाते दिखा। हसियाकार मुस्कुराता चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र ने सभी लोगों का ध्यान खींचा।
3 of 4
बिहार में चांद की ऐसी तस्वीरें अलग-अलग तरीके से प्रचारित होती रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने फौरन इसके फोटो और वीडियो बना लिए। चांद के साथ शुक्र के ऐसे निराले अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारु ने बताया कि इनमें से वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए दस प्रतिशत चमक के साथ था। सारिका घारु ने बताया कि दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोंण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नजर आ रहे थे l
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चांद के साथ शुक्र को चमकते देखना लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव रहा
- फोटो : अमर उजाला
हालाँकि, पृथ्वी और शुक्र ग्रह मीलों दूर हैं, लेकिन जैसा कि वे एक सममित रेखा में एक साथ संरेखित करते हैं। यह सैकड़ों हजारों जिज्ञासु स्काईवॉचर्स के लिए एक पहेली बना देता है। जैसे-जैसे खगोलीय पिंड एक-दूसरे के करीब चले गए, यह संयोजन एक दुर्लभ दृश्य के तौर पर दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा था।
शुक्र सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रहों में से एक है, क्योंकि अगर यह 70% सूर्य के प्रकाश को वापस परावर्तित कर देता है और यह पृथ्वी ग्रह के सबसे निकट भी है।
वहीं, दिल्ली से ज्योतिष विशेषज्ञ मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि राहु चंद्र शुक्र आज घनिष्ठ युति में है। रोलर कोस्टर राइड के लिए जाने की भावनाओं से सावधान रहें। पुराने मामलों पर चर्चा करने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता पर ध्यान देने और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का समय है। तामसिक भावनाओं पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर काबू रखें। शुक्र संबंधी व्यवसाय में सावधानी बरतनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।