फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitish Kumar: पत्नी की मौत पर खूब रोए थे नीतीश, परिवार से कोई राजनीति में नहीं; जानें नीतीश कुमार के बारे में

Sun, 28 Jan 2024 12:14 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
After Nitish Kumar's resignation from the post of CM, know about him and his family
नीतीश कुमार का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में अचानक तूफान आ गया था, जब अटकलें लगाई जानें लगी की सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच, तमाम राजनीतिक गठजोड़ के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा नीतीश कुमार ने कहा कि मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। पुराने गठबंधन के साथ काम करना बेहद मुश्किल हो रहा था। अब हम नए गठबंधन के साथ नई सरकार बनाएंगे। गौरतलब है कि बिहार में लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के साथ नीतीश कुमार की जेडीयू के बीच गठबंधन था। 


तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच हर कोई नीतीश कुमार के परिवार और उनके बारे में सबकुछ जानना चाहता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि नीतीश का परिवार हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहा है। नीतीश कुमार का इकलौता बेटा निशांत कुमार भी कम ही चर्चा में रहता है। इसके अलावा नीतीश के भाई, बहन और पत्नी के बारे में भी लोगों को कम ही मालूम चलता है। ऐसे में आज हम आपका परिचय नीतीश कुमार के पूरे परिवार से कराएंगे। 
After Nitish Kumar's resignation from the post of CM, know about him and his family
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत नीतीश कुमार से ही करते हैं
नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता कविराज राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर (वैद्य) थे। नीतीश काफी शिक्षित घराने से आते हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही एक स्कूल से की थी, बाद में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से साल 1972 में मकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। पढ़ाई के बाद उन्होंने बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करना शुरू किया। यहां उनका मन नहीं लगा तो वह राजनीति में उतर आए। 

70 के दशक में इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा था। जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार के साथ पूरे देश में आंदोलन चल रहा था। ऐसे में, नीतीश कुमार भी उस आंदोलन से जुड़ गए। जेपी के इस आंदोलन ने केंद्र की इंदिरा सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई। तब इस आंदोलन में कई युवा नेता उभर कर सामने आए, इनमें से एक नीतीश भी थे।

जनता पार्टी के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिन्हा के नीतीश काफी करीबी थे। सत्येंद्र नारायण की बदौलत ही वह जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पहली बार 1977 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1985 में, उन्होंने फिर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1987 में उन्हें लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
After Nitish Kumar's resignation from the post of CM, know about him and his family
सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
फिर ऐसे बढ़ी राजनीति
  • 1989 में नीतीश कुमार को बिहार में जनता दल के महासचिव नियुक्त किए गए। उसी साल बिहार की बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से संसद चुने गए। 
  • अप्रैल 1990 से नवंबर 1990 तक नीतीश कुमार ने केंद्रीय कृषि और सहकारिता मंत्री के रूप में काम किया। 1991 में वह दूसरी बार सांसद चुने गए।  
  • नीतीश कुमार को संसद का उपनेता बनाया गया। वह मंडल आयोग की रिपोर्ट के कार्यान्वयन में शामिल थे। 
  • 1995 में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की शुरुआत की। तब चुनाव में उनकी पार्टी केवल छह सीटें ही जीत सकी थी।  
  • 1996 में नीतीश ने फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 
  • दो अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
  • नीतीश के रेल मंत्री रहते हुए ही टिकटों की तत्काल बुकिंग की सुविधा शुरू की गई थी।  
  • मार्च 2000 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, केवल सात दिनों तक ही उनका कार्यकाल रहा। इसके बाद 2005, 2010, 2013, 2015, 2017, 2020 और 2022 में आठ बार मुख्यमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Nitish Kumar's resignation from the post of CM, know about him and his family
बेटे के साथ नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
अब परिवार के बारे में जान लीजिए
नीतीश कुमार की तीन बहनें और एक बड़े भाई हैं। बड़े भाई सतीश कुमार किसान हैं। उनके अलावा तीन बहनें उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी हैं। हलांकि, इन सभी के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक में नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश के परिवार के सभी सदस्य राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
After Nitish Kumar's resignation from the post of CM, know about him and his family
पत्नी के शव को कंधा देते नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की मौत पर खूब रोए थे
नीतीश कुमार ने इंटर कास्ट मैरिज की है। उनकी शादी 22 जून 1973 में मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू सरकारी स्कूल में टीचर थीं। 2007 में मंजू का निधन हो गया था। पत्नी की मौत पर नीतीश काफी दुखी हुए थे। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार उस दौरान वह खूब रोए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed