फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की CNG कारों पर है 60 हजार रुपये तक की छूट, मिलेगा 33 किमी तक का माइलेज!

Sat, 28 Dec 2019 11:14 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Dec 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Year end offers and discounts on Maruti S-CNG Cars In dec 2019 to Alto, Wagon R, Celerio, Eeco
MarutI Suzuk CNG Cars - फोटो : Maruti

2019 के आखिरी महीने में कार कंपनियां जमकर डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप बजट फ्रेंडली खार खरीदने की सोच रहे हैं और पेट्रोल या डीजल कारें नहीं खरीदना चाहते, तो कम कीमत में सीएनजी कारें खरीद सकते हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अपनी सीएनजी कारों पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अगले साल से गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है।  

Year end offers and discounts on Maruti S-CNG Cars In dec 2019 to Alto, Wagon R, Celerio, Eeco
Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki

मारुति के पोर्टफोलियो में 16 मॉडल्स

मारुति की योजना के मुताबिक वह अपनी सभी छोटी कारों को सीएनजी में कनवर्ट करेगी। कंपनी इसके लिए 10 हजार सीएनजी डिस्ट्रीब्यूशन आउटलेट्स खोलने जा रही है। फिलहाल मारुति आठ मॉडल्स में सीएनजी का ऑप्शन दे रही है, जिसमें ऑल्टो, ऑल्टो के10, वैगन आर, सिलेरियो, डिजायर टूर एस, इको और सुपर कैरी मिनी ट्रक शामिल हैं। वहीं मारुति के पोर्टफोलियो में 16 मॉडल्स हैं।

Year end offers and discounts on Maruti S-CNG Cars In dec 2019 to Alto, Wagon R, Celerio, Eeco
2019 wagon r cng-1

महंगी होती है कंपनी फिटेड किट

कंपनी का कहना है कि यह बात सही है कि रेट्रोफिटेड सीएनजी किट के मुकाबले फैक्टरी फिटेड किट महंगी पड़ती है, क्योंकि उसमें टैक्स और निर्माण लागत भी शामिल होती है। लेकिन खास बात यह है कि रेट्रोफिट के मुकाबले कंपनी फिटेड ज्यादा सुरक्षित होती हैं। रेट्रोफिटेड किट विदेशी होती हैं, जबकि कंपनी फिटेड किट्स मेक इन इंडिया होती हैं। इसके अलावा मारुति की सीएनजी किट्स में दो ईसीयू और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year end offers and discounts on Maruti S-CNG Cars In dec 2019 to Alto, Wagon R, Celerio, Eeco
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Alto CNG

मारुति अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार में फैक्टरी फिटेड एस-सीएनजी किट दे रही है। मारुति ने ऑल्टो के सीएनजी मॉडल में डुअल इंडीपेंडेट ईसीयू और इंटेलीजेंट इग्निगेशन सिस्टम लगाया है। ऑल्टो सीएनजी माइक्रो स्विच के साथ आती है, जिससे सीएनजी भरने के दौरान गाड़ी स्टार्ट नहीं होती।

साथ ही मारुति ऑल्टो के सीएनजी वेरियंट पर 60 हजार रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें 40 हजार रुपये कैश और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है।

विज्ञापन
Year end offers and discounts on Maruti S-CNG Cars In dec 2019 to Alto, Wagon R, Celerio, Eeco
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Amar Ujala

Maruti Celerio

मारुति सुजुकी सिलेरियो सीएनजी के साथ दो वैरियंट्स VXi और Vxi (O) में आती है। सिलेरियो सीएनजी मॉडल के साथ 1 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो ऑल्टो के10 में आती है। यह इंजन 59 पीएस की पावर और 78 एनएम का टार्क देता है। सीएनजी वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। सिलेरियो में डुअल एयरबैग्स, सेंट्रल लॉक, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सिक्योरिटी फीचर मिलते हैं।

मारुति अपनी छोटी हैचबैक कार सिलेरियो पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed