फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo XC40 Recharge: वोल्वो ने पांच महीनों में की 200 XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी, 400 किमी है रेंज

Tue, 11 Apr 2023 09:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Volvo Car India delivers 200 units of Volvo XC40 Recharge Electric SUV
Volvo XC40 Recharge - फोटो : Volvo
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo Cars (वॉल्वो कार्स) ने पिछले पांच महीनों में भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन XC40 Recharge (एक्ससी40 रिचार्ज) की 200 यूनिट्स की डिलीवरी की है। स्वीडिश कार निर्माता ने पिछले साल जुलाई में भारत में XC40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की थी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.90 लाख रुपये है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन की डिलीवरी पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। Volvo XC40 Recharge भारत में स्थानीय रूप से असेंबल होने वाली पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। 
Volvo Car India delivers 200 units of Volvo XC40 Recharge Electric SUV
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
Volvo Car India (वॉल्वो कार इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने XC40 Recharge एसयूवी की 200वीं यूनिट की डिलीवरी कर दी है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस समय कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित कार निर्माता की होसाकोटे प्लांट में असेंबल किया जा रहा है।  वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, "200वें XC40 रिचार्ज की डिलीवरी वास्तव में एक मील का पत्थर है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के बाद भी हमारे ग्राहकों ने अपनी कारों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया, जो वोल्वो ब्रांड में उनके विश्वास को दर्शाता है। यह मील का पत्थर 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कंपनी बनने की दिशा में हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।" 
Volvo Car India delivers 200 units of Volvo XC40 Recharge Electric SUV
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
बैटरी और रेंज
XC40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी में 78 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह बड़ी बैटरी XC40 रिचार्ज को एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से ज्यादा तक चलने में मदद करती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक एसयूवी की प्रमाणित रेंज लगभग 335 किलोमीटर है, जो रियल वर्ल्ड रेंज होने की ज्यादा संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volvo Car India delivers 200 units of Volvo XC40 Recharge Electric SUV
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
पावर और स्पीड
XC40 Recharge अपने सेगमेंट की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार में से एक है, जो 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। Volvo XC40 Recharge ऑल-व्हील ड्राइव सेट-अप के साथ आती है। इसमें दो 204hp इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है। जो कंबाइंड तौर पर 408hp का पावर और 660Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। वोल्वो की अन्य सभी कारों की तरह XC40 रिचार्ज की टॉप स्पीड को 180 किमी प्रति घंटे तक सीमित किया गया है। 
विज्ञापन
Volvo Car India delivers 200 units of Volvo XC40 Recharge Electric SUV
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo
वारंटी
वोल्वो के इस कार की डिलीवरी इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। वोल्वो वारंटी, सर्विस और रोड साइड असिस्टेंस पर तीन साल का पैकेज भी देगी। XC40 रिचार्ज बैटरी 8 साल की वारंटी और 11kW क्षमता के एक वॉलबॉक्स चार्जर के साथ आएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed