फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन ताइगुन की बिक्री एक साल में 22000 यूनिट्स के पार, मिली 40000 से ज्यादा बुकिंग

Tue, 20 Sep 2022 12:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Taigun gets more than 40000 bookings sales cross 22000 units in one year
Volkswagen Taigun Anniversary Edition - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने पिछले साल सितंबर में अपनी मिड-साइज एसयूवी Taigun (ताइगुन) लॉन्च की थी। फॉक्सवैगन समूह की इंडिया 2.0 परियोजना के तहत यह कंपनी का पहला उत्पाद था और बिक्री के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कार निर्माता के मुताबिक, उसने एक साल में Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) के लिए 40,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की। इसके अलावा, इस मिड-साइज एसयूवी की बिक्री पहले ही 22,000 यूनिट्स को पार कर चुकी है। 
Volkswagen Taigun gets more than 40000 bookings sales cross 22000 units in one year
Volkswagen Taigun Anniversary Edition - फोटो : Volkswagen
भारत में Volkswagen Taigun के एक साल पूरे होने के मौके पर, इस जर्मन कार निर्माता ने हाल ही में एसयूवी का फर्स्ट एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। ताइगुन का एनिवर्सरी एडिशन करकुमा येलो और वाइल्ड चेरी रेड पेंट स्कीम के साथ नए 'राइजिंग ब्लू' रंग में उपलब्ध है। इसे कुछ कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं। लेकिन फीचर लिस्ट और मैकेनिकल डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
Volkswagen Taigun gets more than 40000 bookings sales cross 22000 units in one year
Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
फॉक्सवैगन ताइगुन कंपनी की अन्य एसयूवी स्कोडा कुशाक के साथ अपना प्लेटफॉर्म और मैकेनिकल डिटेल्स साझा करती है। इसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 1.0-लीटर TSI मोटर है जो 113 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Taigun gets more than 40000 bookings sales cross 22000 units in one year
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इस एसयूवी में एक 1.5-लीटर TSI इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। यह इंजन अपने क्लास में सबसे ज्यादा 148 bhp का पावर और 250 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन के साथ आता है। ताइगुन में स्टैंडर्ड तौर पर एक आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर मिलता है और इसकी 1.5-लीटर टीएसआई मोटर में एक एक्टिव सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी भी है। 
विज्ञापन
Volkswagen Taigun gets more than 40000 bookings sales cross 22000 units in one year
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
माइलेज
अब Volkswagen Taigun 1.0-लीटर मैनुअल वैरिएंट में 19.20 किमी प्रति लीटर की बढ़ी हुई माइलेज और ऑटोमैटिक मॉडल में 17.23 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed