फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Recall: ऑडी, पोर्श ने वापस मंगाईं 32000 कारें, गाड़ियों में आई यह बड़ी खराबी, पहले भी हुई थी रिकॉल

Tue, 08 Feb 2022 05:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
volkswagen recall 2022 audi recall 2022 porsche recall 2022 German luxury car brands under Volkswagen AG, Audi and Porsche recalls more than 32000 cars
Audi A5 Sportback - फोटो : Audi
Volkswagen AG (फॉक्सवैगन एजी) के तहत आनेवाले जर्मन लग्जरी कार ब्रांड्स Audi (ऑडी) और Porsche (पोर्शे) ने 32,000 से ज्यादा कारों को वापस मंगाया है। रियर एक्सल एलाइन्मेंट की समस्या की वजह से इन कारों को रिकॉल किया गया है। इस रिकॉल में सेडान, कूप और एसयूवी सहित विभिन्न बॉडी स्टाइल की कारें शामिल हैं, जिन्हें 2020 और 2021 के बीच बनाया गया था। पिछली बार डिफेक्ट रिपेयर में गलत तरीके से एलाइन रियर एक्सल की समस्या को ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण प्रभावित कारों को एक बार फिर रिकॉल गया है। 
volkswagen recall 2022 audi recall 2022 porsche recall 2022 German luxury car brands under Volkswagen AG, Audi and Porsche recalls more than 32000 cars
Audi A5 Sportback - फोटो : Audi
ये कारें हुईं रिकॉल
इस रिकॉल में ऑडी कारों की एक विस्तृत रेंज शामिल है। जिसमें A5 Sportback, RS5 Coupe, RS5 Sportback, S5 Sportback, A4 Allroad, A4 Sedan, A5 Cabriolet, A5 Coupe, A6 Allroad, A6 Sedan, A7, A8, Q5, S4 Sedan, S5 Coupe, S5 Cabriolet, S6 Sedan, S7, S8, SQ5, 2021 Q5 Sportback, Q7, Q8, RS6 Avant, RS7, RSQ8, SQ5 Sportback, SQ7 और SQ8 कारें है। पोर्श की बात करें तो, हाई परफॉर्मेंस वाली लग्जरी कार ब्रांड सिर्फ 2020-2021 Cayenne (केयेन) मॉडल को रिकॉल कर रही है।
volkswagen recall 2022 audi recall 2022 porsche recall 2022 German luxury car brands under Volkswagen AG, Audi and Porsche recalls more than 32000 cars
Audi RS5 Coupe - फोटो : Audi
यह रिकॉल अभियान 2020 और 2021 में बने लगभग हर ऑडी कार में से कम से कम कुछ को कवर करता है। Audi RS5 के मामले में, कुछ यूनिट्स 2019 में बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volkswagen recall 2022 audi recall 2022 porsche recall 2022 German luxury car brands under Volkswagen AG, Audi and Porsche recalls more than 32000 cars
2021 Audi RS5 Sportback - फोटो : Audi
आ सकती है ये बड़ी खराबी
ऑडी का कहना है कि प्रभावित कारों में एक नट होता है जो फेल हो सकता है और कार का पिछला सिरा अचानक एलाइन्मेंट से बाहर हो सकता है। इन प्रभावित कारों में से ज्यादातर एक दोषपूर्ण रियर सस्पेंशन के कारण पिछले रिकॉल का हिस्सा थीं। जैसा कि ऑडी की डिफेक्ट रिपोर्ट में बताया गया है, जब पिछली बार कारें वापस मंगाई गईं थी, तब पिछली एक्सल के सस्पेंशन एलाइन्मेंट की जांच उसमें शामिल नहीं की गई थी। इसकी वजह से व्हील एलाइन्मेंट में डिस्प्लेसमेंट हो सकता था। वाहन निर्माता का कहना है कि इस समस्या के कारण टायरें समय से पहले और असमान रूप से घिस सकती हैं और ट्रैक्शन में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन
volkswagen recall 2022 audi recall 2022 porsche recall 2022 German luxury car brands under Volkswagen AG, Audi and Porsche recalls more than 32000 cars
Audi Q5 - फोटो : Audi
ऐसे करेगी ठीक
वाहन निर्माता प्रभावित वाहनों के पिछले एक्सल के लिए सस्पेंशन एलाइन्मेंट की जांच करेगा और यदि जरूरी हुआ तो एडजस्ट करेगा। यह सस्पेंशन के संभावित गलत एलाइन्मेंट के कारण समय से पहले और असमान रूप से घिस गए टायरों की भी जांच करेगा। और यदि जरूरी हुआ हो तो बदल देगा। ऑडी इस रिकॉल के तहत रीइंबर्समेंट प्लान पेश करने का भी दावा कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed