{"_id":"65ef0122eb058d8b9309b96b","slug":"useless-car-features-ridiculous-car-features-weird-car-features-useless-features-in-cars-2024-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Useless Car Features: कारों के पांच बेकार फीचर्स, मत पड़िएगा इनके चक्कर में! ड्राइविंग में नहीं करते कोई मदद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Useless Car Features: कारों के पांच बेकार फीचर्स, मत पड़िएगा इनके चक्कर में! ड्राइविंग में नहीं करते कोई मदद
Mon, 11 Mar 2024 06:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Car Infotainment System
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न दुनिया में टेक्नोलॉजी सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर और टेक्नोलॉजी साथ-साथ चलते हैं। इसलिए अब कारें एडवांस्ड तकनीकी फीचर्स के साथ आती हैं। कई ग्राहक एक वाहन को दूसरे की तुलना में उनके विस्तृत और आकर्षक फीचर लिस्ट के कारण खरीदने का फैसला करते हैं। आज के जमाने की कारों में मिलनेवाली कुछ विशेष फीचर्स की बात करें तो उनमें एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और बहुत कुछ शामिल हैं। हालांकि, हाल के दिनों में, कारों में बहुत से बेकार के फीचर्स भी दिए जाने लगे हैं, जो कारों में बहुत उपयोगी नहीं हैं। आइए इनमें से कुछ फीचर्स की बात करें, ताकि आप नई गाड़ी खरीदने का फैसला करते समय उनके झांसे में न आएं।
Sunroof in Car
- फोटो : For Reference Only
सनरूफ
सनरूफ की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन यह फीचर भारत में उतना व्यावहारिक नहीं है। सनरूफ मूल रूप से बाहरी मौसम का अनुभव करने के लिए डिजाइन किए गए थे। जैसे कि यूरोप में, जहां धूप ज्यादा प्रचलित है। भारत में सनरूफ कम उपयोगी होते हैं। और इसके अलावा, इन्हें अक्सर हमारे देश में अराजकता पैदा करने और खतरनाक गतिविधियां करने के लिए गलत इस्तेमाल किया जाता है।

Auto Headlights
- फोटो : For Reference Only
ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
स्वचालित हेडलाइट्स लग्जरी कारों में एक आम फीचर हैं। इनमें एक लाइट सेंसर शामिल होता है जो अंधेरा होने पर हेडलाइट्स चालू कर देता है। हालांकि यह फीचर सुविधाजनक है। लेकिन मैन्युअल रूप से हेडलाइट्स को कंट्रोल करना भी कोई बहुत कठिन काम नहीं है। और इससे आपको पैसे बचाने में मदद मिल सकती है।

Automatic rain sensing wipers
- फोटो : For Reference Only
रेन सेंसिंग वाइपर्स
ऑटोमैटिक वाइपर, जिन्हें रेन-सेंसिंग वाइपर के रूप में भी जाना जाता है, विंडशील्ड पर पानी का पता लगा सकते हैं और उसी के मुताबिक काम करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स की तरह, कुछ लोग इस फीचर को बड़ा-चढ़ाकर पेश किया हुआ मान सकते हैं। क्योंकि यह काम मैन्युअल तरीके से भी किया जा सकता है।

Car Infotainment system
- फोटो : For Reference Only
जेस्चर कंट्रोल
जेस्चर कंट्रोल फीचर्स सिर्फ आपके हाथों की हलचल से आपकी कार के काम को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसे कारों में इस मकसद से शामिल किया गया है कि ड्राइवरों को अब सड़क से नजरें नहीं हटानी पड़ेंगी। हालांकि, कारों में जेस्चर कंट्रोल फीचर्स में ड्राइवर का ध्यान भटकाने की क्षमता होती है। वॉल्यूम लेवल जैसे आसान काम को नॉब घुमाकर ज्यादा सुरक्षित तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।