जानी मानी दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस समय भी कंपनी कई हाई-एंड बाइक्स मॉडल पर काम रही है। इनमें Continental GT 650 और Interceptor 650 को भरत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहीं कंपनी और भी कई नई बाइक्स पर काम कर रही है, जिन्हें वह जल्द ही बाजार में उतारेगी। जानते हैं Royal Enfield की अकमिंग बाइक्स के बारे में...
Royal Enfield लॉन्च करेगी ये पांच दमदार बाइक्स, जानिए फीचर्स और कीमतों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEW ROYAL ENFIELD METEOR 350
आगामी रॉयल एनफील्ड बाइक्स की सूची में पहला मॉडल Meteor 350 है। जिसे थंडरबर्ड 350 से रिप्लेस किया जा रहा है। इस बाइक को कई वैरिएंट में पेश किया जाएगा जिनमें से एक Meteor 350 Fireball है। बाजार में इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। Royal Enfield Meteor 350 Fireball मोटरसाइकल J-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। नई बाइक में आगे-पीछे डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।
Royal Enfield Meteor 350
रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी। बाइक में सर्कुलर हेडलैम्प दिया गया है, जिसके किनारे पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट रिंग लगी है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। कंपनी बाइक में यूएसबी चार्जर भी दे सकती है। बाइक में स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील और बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि बाइक जून या जुलाई 2020 में लॉन्च किया जा सकती है।
NEW RE CLASSIC 350
Royal Enfield की सूची में अगला नाम Royal Enfield Classic 350 का शामिल है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा गया है। यह मॉडल नई डबल क्रैडल चेसिस पर आधारित होगा। इस मॉडल में कई नए स्टाइलिश एलीमेंटस मिलेंगे, जिनमें एलॉय व्हील और विंड डिफ्लेक्टर शामिल हैं। इसमें नया फ्यूल टैंक, न्यू-डिजाइन टेल-लैंप, ग्रैब रेल्स और एग्जॉस्ट भी मिलेंगे।
नया मॉडल सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर और अन्य रीडआउट के लिए डिजिटल डिस्प्ले से लैस होगा। इसके रियर डिस्क को सीधी ओर शिफ्ट किया जाएगा और स्प्रोकेट और चेन को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। यह नए SOHC और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ न्यू 350 सीसी इंजन से संचालित होगी। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स से रियर व्हील को पावर दी जाएगी। इस बाइक को 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
ROYAL ENFIELD HIMALAYAN 650
कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहती है। इसलिए कंपनी लोगों की पसंद के हिसाब से ही अपने मॉडल तैयार करती है। रॉयल एनफील्ड के सीईओ और प्रबंध निदेशक, सिद्धार्थ लाल ने चुनिंदा मॉडलों के बड़ी क्षमता वाले वर्जन बनाने को कहा है, जो मुख्य रूप से भारतीय बाजार के लिए होंगे। इस बीच कंपनी Royal Enfield Himalayan 650 को उतारने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि 2017 के EICMA शो में Royal Enfield का नया 650 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन सामने आया था। यह वही पावरट्रेन इंजन है जो इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को भी पावर देता है। यह 648 सीसी, 4V SOHC फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन 47बीएचपी और 52एनएम टार्क के लिए काफी अच्छा है। हालांकि इस मॉडल के बारे में कंपनी ने बहुत अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि इस बाइक को 2020 के आखिरी में या 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 3.5 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।