कुछ लोग अक्सर थोड़े पैसे बचाने के लिए बाइक को रिजर्व मोड में चलाते हैं। ऐसा करने से भले ही वह कुछ पैसे बचा सकें लेकिन क्या ऐसा करने के फायदे भी होते हैं या फिर ऐसा करना बाइक को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
{"_id":"6464784f3d6bae7d6e03b5b9","slug":"if-there-is-a-habit-of-running-bike-in-reserve-then-know-what-are-its-advantages-and-disadvantages-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Reserve Mode: बाइक को रिजर्व में चलाने की है आदत, तो जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Reserve Mode: बाइक को रिजर्व में चलाने की है आदत, तो जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
Wed, 17 May 2023 12:25 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 17 May 2023 12:25 PM IST
सार
अगर आप भी अपनी अक्सर अपनी बाइक को रिजर्व में चलाते हैं। तो ऐसा करने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होती है आदत
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पेट्रोल और डीजल के साथ ही देश में सीएनजी के दाम में भी काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। जिसके कारण कुछ लोग बाइक चलाते समय अक्सर तेल भरवाने में देरी करते हैं और बाइक को ज्यादातर मौकों पर रिजर्व मोड में ही चलाते हैं।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
क्यों मिलता है रिजर्व मोड
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक्स में रिजर्व मोड सिर्फ इसलिए दिया जाता है क्योंकि बाइक में तेल खत्म होने पर व्यक्ति परेशान ना हो और पेट्रोल खत्म होने के बाद भी बाइक को कुछ दूर चलाकर नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व में चलाना सही या गलत
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक को रिजर्व में चलाना सही या गलत की बात है तो इसका सीधा जवाब है कि अगर कभी-कभी बाइक को रिजर्व मोड में चलाया जाता है तो फिर परेशानी की बात नहीं होती। लेकिन अगर बाइक को हर बार रिजर्व मोड में ही चलाया जाता है तो फिर ईंधन के स्तर के कारण इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके साथ ही कम पेट्रोल होने के कारण टैंक में लगे सेंसर भी जल्दी खराब होते हैं।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
क्या होता है फायदा?
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक को रिजर्व में चलाने के नुकसान भी हैं तो इसके कुछ फायदे भी होते हैं। पेट्रोल टैंक में कई बार धूल-मिट्टी आदि के कण आ जाते हैं। अगर यह टैंक में लंबे समय तक रहें तो इंजन में जाकर परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लेकिन रिजर्व पेट्रोल का उपयोग करने पर टैंक में पेट्रोल ज्यादा समय तक नहीं रह पाता और टैंक लगातार साफ रहता है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक बाइक को लगातार रिजर्व मोड में नहीं चलाना चाहिए। इसका उपयोग सिर्फ तभी करना चाहिए जब जरूरत हो, अन्यथा बाइक में हमेशा सही मात्रा में पेट्रोल भरवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क