केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 18 अगस्त को मुंबई में पहली Electric Double-Decker AC Bus (इलेक्ट्रिक डबल डेकर वातानुकूलित बस) को प्रदर्शित किया। स्विच मोबिलिटी द्वारा निर्मित, इलेक्ट्रिक बस कथित तौर पर सीट पर बैठने वाले यात्रियों की संख्या से दुगने लोगों को ला-ले जा सकती है। यह समकालीन स्टाइल के साथ आता है और लेटेस्ट सुरक्षा फीचर्स से लैस है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
2 of 4
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि BEST (बेस्ट) ने कई चरणों में 900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए निर्माता को एक अनुबंध दिया है। इनमें से 50 प्रतिशत बसें मार्च 2023 तक और बाकी बची 50 प्रतिशत उसके बाद आने की उम्मीद है।
3 of 4
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता बेस्ट ने शहर में प्रीमियम एप-आधारित सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की योजना बनाई है। यात्रियों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अपनी सीट बुक करनी होगी, और उन्हें इस प्रीमियम सेवा के लिए पारंपरिक बसों की तुलना में ज्यादा किराए का भुगतान करना पड़ सकता है। डबल डेकर बसें 90 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होंगी।
4 of 4
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter
नितिन गडकरी ने कथित तौर पर कहा कि भारत की परिवहन प्रणाली को दीर्घकालिक नजरिए से बदलने की जरूरत है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "शहरी परिवहन में सुधार पर ध्यान देने के साथ, हम कम फुटप्रिंट और हाई पैसेंजर डेंसिटी (उच्च यात्री घनत्व) इंटीग्रेटेड ईवी मोबिलिटी इको सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।" मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की दृष्टि और नीतियां हरित समाधान के लिए बढ़ती उपभोक्ता मांग के साथ ईवी अपनाने का समर्थन करती हैं।