फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिये दुनिया की सबसे तेज कार से, 3 सेकंड से भी कम में 100 की रफ्तार पकड़ती है

Sun, 16 Jun 2019 11:30 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 16 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Ultima rs supercar revealed with 1200hp power
Ultima RS - फोटो : Google

वैसे इस दुनिया में एक से बढ़कर सुपर कार्स मौजूद हैं जो पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो जाती हैं। लेकिन नाज जिस खास कार के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो कोई साधारण कार नहीं है बल्कि एक ऐसी कार हैं जो महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इंग्लैंड की कंपनी अल्टिमा इस नई सुपरकार Ultima RS लेकर आई है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में...


 

इंजन और पावर

Ultima rs supercar revealed with 1200hp power
Ultima RS - फोटो : Google
नई सुपर कार Ultima RS में गजब की पावर है, इसके सबसे शक्तिशाली मॉडल को 1,200 hp की ताकत मिलती है। जबकि इसके एंट्री लेवल मॉडल को 480 hp पावर की ताकत मिलती है और इसमें LT1 6.2-लीटर V8 इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसके दूसरे मॉडल में LT4 6.2-लीटर V8 इंजन लगा है जो 650 hp की पावर देता है।  वही इसके LT5 मॉडल में 6.2-लीटर V8 इंजन दिया गया है जिसे 800 hp की पावर मिलती है लेकिन कंपनी इसकी पावर को 1200 hp तक बढ़ाने की सुविधा प्रदान करती है। यह मॉडल 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 400 kmph है। लेकिन इस सुपर कार में सिर्फ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार को सिटी और हाईवे दोनों पर आराम से चला सकते हैं।  
 

रोड फ्रेंडली कार

Ultima rs supercar revealed with 1200hp power
Ultima RS - फोटो : google
हांलाकि Ultima RS जैसी कारें रेसिंग ट्रैक के लिए ही बनाई गई हैं लेकिन इस कार में कंपनी ने कुछ ऐसे फीचर्स को शामिल किया है जो इसे रोड फ्रेंडली कार बनाते हैं। इसमें रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, एसी, नेविगेशन, एलईडी हेडलैम्प और अपहोल्स्ट्री सीट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed