अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। सनी देओल ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सनी अब राजनीति में अपनी पारी शुरू करेंगे, हिंदी सिनेमा में के से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले सनी को कारों से खासा लगाव है। आइये जानते हैं सनी की कार कलेक्शन के बारे में..
इस कार के दीवाने हैं सनी देओल
सनी रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी की सवारी करना पसंद करते हैं यह लैंड रोवर रेंज की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। इस गाड़ी में 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल मोटर दी गई है जो 558 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरटे करती है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकडने में इसे 5.5 सेकंड का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 225 kmph है। Range Rover की कीमत 2.11 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। सनी के अलावा यह कार, संजय दत्त, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान. रणबीर कपूर, अलिया भट्ट समेत कई कई बॉलीवुड एक्टर्स के पास है। इसके अलावा सनी के पास ऑडी A8 भी है जिस पर एके-47 की गोलियों का भी इस कार पर कोई असर नहीं होता। हर खतरे से बचाती है यह कार। सनी के अलावा आइये एक नजर डालते हैं देओल फैमली की कार कलेक्शन पर।
बॉबी देओल के पास हैं कई लग्जरी कारें
बॉबी देओल को भी कारों का काफी शौक है, उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। इनमें लैंडरोवर फ्रीलैंडर, पोर्शे 911, और मर्सिडीज S क्लास, जैसी गाड़ियां शामिल हैं। बॉबी ने पिछले साल जून में ही 1.20 करोड़ रुपए की रेंज रोवर खरीदी है।
करण देओल को पसंद है Range Rover Evoque
सनी देओल के बेटे करण देओल को भी कारों का शौक है, करण के पास फिलहाल Range Rover Evoque, इस कार की कीमत 40-60 लाख रुपये है। करण जल्द ही अपनी पहली फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं यह सनी देओल द्वारा डायरेक्ट की जा रही तीसरी फिल्म होगी जोकि 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में करण की हीरोइन सहर बम्बा हैं।
धर्मेन्द्र की फेवरेट कार
आज भी धर्मेन्द्र के लिए लोगों की दीवानगी देखने लायक है। धर्मेन्द्र के पास Mercedes Benz SL500 है जिसकी कीमत 1-2 करोड़ रु है। इस कार में कई गजब के फीचर्स हैं और यह बेहद आरामदायक सवारी है।