{"_id":"6464e4c302f2d150100783e9","slug":"toyota-kirloskar-commences-third-shift-at-karnataka-plant-to-enhance-production-and-cut-waiting-period-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota: टोयोटा की कारों के लिए इंतजार होगा कम, कंपनी ने वेटिंग पीरियड कम करने के लिए किया यह काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota: टोयोटा की कारों के लिए इंतजार होगा कम, कंपनी ने वेटिंग पीरियड कम करने के लिए किया यह काम
Wed, 17 May 2023 07:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023
- फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने उत्पादन क्षमता को लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए अपने कर्नाटक स्थित प्लांट में तीसरी पारी शुरू की है। कंपनी Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) और Fortuner (फॉर्च्यूनर) जैसे अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों पर वेटिंग पीरियड को कम करने पर विचार कर रही है।
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टीकेएम वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य संचार अधिकारी सुदीप एस दलवी ने एक बातचीत में पीटीआई को बताया, "हमने प्लांट में तीसरी शिफ्ट शुरू की है जो इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल बनाती है। ये उत्पाद काफी सफल रहे हैं और इसकी वेटिंग पीरियड भी काफी लंबी है। हम ग्राहकों के लिए असर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि कंपनी ने तीसरी शिफ्ट को शुरू करने के लिए कुछ क्षेत्रों को मॉडिफाई करने के लिए प्लांट में लगभग एक हफ्ते का शटडाउन किया।
दलवी ने कहा, "हमने प्लांट क्षमता विस्तार में 90 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।"

Innova Crysta
- फोटो : Toyota
उन्होंने कहा कि प्लांट अभी जो उत्पादन कर रहा है, उसकी तुलना में तीसरी शिफ्ट से 30 प्रतिशत ज्यादा का उत्पादन होगा।
TKM प्लांट से एक वर्ष में 30,000 से ज्यादा यूनिट्स का उत्पादन करना चाहता है जो वर्तमान में प्रति वर्ष 1 लाख यूनिट्स के करीब है।
वाहन निर्माता के पास बिदादी कंपाउंड के भीतर दो प्लांट हैं जो उत्पादों के विभिन्न सेटों को तैयार करती हैं।

Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
TKM के प्लांट 1 ने दिसंबर 1999 में उत्पादन शुरू किया और वर्तमान में इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और लीजेंडर का उत्पादन करता है।
कैमरी हाईब्रिड और हिलक्स जैसे उत्पादों को भी बिदादी प्लांट में असेंबल किया जाता है।
TKM की वर्तमान में बिदादी प्लांट में कुल उत्पादन क्षमता 3.10 लाख यूनिट प्रति वर्ष है।
कैमरी हाईब्रिड और हिलक्स जैसे उत्पादों को भी बिदादी प्लांट में असेंबल किया जाता है।
TKM की वर्तमान में बिदादी प्लांट में कुल उत्पादन क्षमता 3.10 लाख यूनिट प्रति वर्ष है।
विज्ञापन
Innova Hycross
- फोटो : Toyota
दलवी ने कहा कि उसके दूसरे प्लांट में संचालन, जो हाइराइडर और ग्रैंड विटारा जैसे उत्पादों को तैयार करता है, वर्तमान क्षमता बढ़ोतरी पहल का हिस्सा नहीं है।
अप्रैल में, TKM ने चल रही आपूर्ति चुनौतियों के कारण, 8 अप्रैल से अपने एमपीवी Innova Hycross के टॉप ट्रिम्स की बुकिंग को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया।
वाहन निर्माता ने पिछले साल इनोवा क्रिस्टा के डीजल वैरिएंट के लिए उच्च मांग और बढ़े हुई वेटिंग पीरियड के कारण इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया था।