एक लम्बे इंतज़ार के बाद टोयोटा ने आखिरकार भारत में Glanza हैचबैक को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमतें 7.22 लाख रुपये से शुरू होती हैं। मारुति की बलेनो का अनिवार्य रूप से एक रिबैग्ड वर्जन है। कंपनी के नई Glanza को दो वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया है। आइए जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इसमें..
Toyota Glanza भारत में हुई लांच, क्या यह Maruti Baleno पर भारी पड़ेगी? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत और वेरिएंट
- टोयोटा Glanza G MT: 7.22 लाख रुपये
- टोयोटा Glanza G CVT: 8.30 लाख रुपये
- टोयोटा Glanza V MT: 7.58 लाख रुपये
- टोयोटा Glanza V CVT: 8.90 लाख रुपये
(सभी कीमतें एक्स-शो रूम, दिल्ली)
फीचर्स
इंजन और माइलेज
बात इंजन की करें तो नई Glanza दो BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर, K12B इंजन लगा है जो 83hp और 113Nm का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा इंजन भी 1.2-लीटर का है जो K12C DualJet से लैस है और यह माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 90hp और 113Nm का टार्क पैदा करता है। Glanza में 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ CVT भी शामिल है। माइलेज की बात करें तो Glanza K12B पेट्रोल-MT की माइलेज 21.01 kmpl है जबकि K12C स्मार्ट हाइब्रिड की 23.87 kmpl है वही इसके CVT वर्जन की माइलेज 19.56 kmpl है। माइलेज के मामले में यह मारुति मारुति सुजुकी बलेनो के समान हैं।
अब सवाल यह आता है कि क्या मारुति सुजुकी की बलेनो पर टोयोटा की नई Glanza भारी पड़ेगी, क्योकिं इस समय बलेनो का मार्किट पर दबदबा है। ऐसे में महंगी Glanza किस दम पर लम्बी पारी खेलेगी यह देखना वाकई दिलचस्प होगा क्योकिं दोनों की शक्ल और सूरत समान है।