कारों के बारे में ये कहा जाता है कि कार जितनी पुरानी होती जाए, तो उसकी मार्केट वेल्यू घटती जाती है। लेकिन ये गणना नए मॉडल्स पर प्रभावी होती है, पुरानी एंटीक कारों पर नहीं। एंटीक कारें जितनी पुरानी होती जाती हैं, वे बेशकीमती होती जाती हैं। एंटीक कारों के शौकीन ये कारें देखते ही खरीद लेते हैं और बेच कर कई गुना मुनाफा कमाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ एंटीक कारों के बारे में जिनकी कीमत आज लाखों-करोड़ों में है...
दिखने में ये कारें लगती हैं ‘बेकार’, लेकिन इनकी कीमत है करोड़ों के पार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fiat 500
इस कार को 1957 में लॉन्च किया गया था और जल्द ही यह चार सीटर कार इटली की सड़कों की शान बन गई। यह कार भीड़भाड़ वाली सड़कों और कम पार्किंग स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाती थी। आज भी कई कलेक्टर्स के पास ये खास मिल जाती है, 22 लाख रुपये तक में इसे खरीदा जा सकता है। वहीं इसके रीस्टोरेशन में तकरीबन सात रुपये तक का खर्च आता है। Fiat 500 का मॉडर्न वर्जन उत्तरी अमेरिका में 2010 में लॉन्च किया गया था, लेकिन 2020 में कम बिक्री के चलते इसे बंद कर दिया गया।
jaguar e type
1957 में लॉन्च हुई Jaguar XKSS या Jaguar वी-12 में कहा जाता है कि इसकी सिर्फ 16 कारे ही बनी थीं, जिनमें से 12 अभी भी हैं। ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन में यह कार काफी पसंद की जाती थी। स्पोर्टी और रनवर्टिबल फीचर के साथ आने वाली इस कार की टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटा है। दुनिय़ा की सबसे सुंदर कारों में शुमार इस कार की कीमत तकरीबन 213 करोड़ के आसपास है।
Mk1 Volkswagen Golf GTi
इस कार को फ्रैंकफर्ट मोटर शो में 1975 में पेश किया गया था। इसे ऑरिजनल हैचबैक कार भी कहा जाता है। हाल ही में रीस्टोर की गई देश की पहली मारुति 800 भी दिखने में इसी कार जैसी लग रही है। रैबिट के नाम से मशहूर यह कार 1983 तक बनी और इस दौरान 43 हजार कारें ही बनाई गईं। शुरुआत में इसमें 11.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया, जिसे बाद में बढ़ा कर 1.8 लीटर कर दिया गया। ये कारें अब बेहद कम संख्या में बची हैं, जिसके चलते इनकी कीमत करोड़ों में है।
Helica de Leyat
1921 में आई Helica de Leyat दिखने में किसी एरोप्लेन जैसी लगती है। इसमें बड़े प्रोपेलर्स दिए गए थे और ऐसी केवल 30 कारें ही बनी थीं। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा थी। इसकी कीमत आज के वक्त में 120 करोड़ से ज्यादा है।