{"_id":"686f79e89b22c9a48f0ba68a","slug":"top-5-sporty-abs-bikes-under-one-lakh-fifty-thousand-in-india-2025-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Safe Bikes: स्टाइल के साथ दमदार सेफ्टी! ड्यूल-चैनल ABS के साथ आती हैं ये पांच बाइक्स, कीमत बस 1.5 लाख","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Safe Bikes: स्टाइल के साथ दमदार सेफ्टी! ड्यूल-चैनल ABS के साथ आती हैं ये पांच बाइक्स, कीमत बस 1.5 लाख
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:00 PM IST
सार
5 Dual Channel ABS Bikes Under 1.5 Lakh: अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और स्टाइल के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बता रहे हैं पांच सबसे सस्ती ड्यूल-चैनल ABS वाली स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जो 1.5 लाख रुपये के बजट में मिल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन बाइक्स में मिलता है डुअल चैनल एबीएस
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य होगा। यह कदम सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ऐसे में अगर आप अभी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ड्यूल-चैनल ABS वाली बाइक एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकती है।
हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी स्पोर्टी बाइक्स जो न सिर्फ दिखने में शानदार हैं बल्कि ड्यूल-चैनल ABS जैसी बेहतरीन सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस हैं और 1.5 लाख रुपये से कम के बजट में मिल रही हैं।
2 of 6
2025 TVS Apache RTR 200 4V
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Apache RTR 200 4V
इस बाइक में 197.75cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो तीन राइडिंग मोड्स में आता है – स्पोर्ट (20.5 bhp), अर्बन/रेन (17 bhp)। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट, कॉल/SMS अलर्ट और रेस टेलीमेट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत ₹1.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।
3 of 6
Bajaj Pulsar N250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N250
पल्सर N250 सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में गिनी जाती है। इसमें 249.07cc का इंजन मिलता है जो 24.1 bhp और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें रोड, रेन और ऑफ-रोड ABS मोड्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्लिपर क्लच और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hero Xtreme 160R 4V
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R 4V
163.2cc के ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ ये बाइक 16.6 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क देती है। ये इस सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और दो ड्रैग मोड्स मिलते हैं। इसमें KYB यूएसडी फोर्क्स और एलसीडी डिजिटल कंसोल दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Bajaj Pulsar N160
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N160
इस बाइक में 160.3cc का इंजन दिया गया है जो 17 bhp और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह नई जनरेशन की बाइक है जो USB चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर इंडिकेटर और फ्यूल इकोनॉमी रीडआउट जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।