कार बाजार में फिलहाल मंदी का दौर है कार कंपनियों की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट मारुति सुजुकी की बिक्री में आई है। एक्सपर्ट मानते हैं कि धीरे-धीरे मार्किट फिर से अपनी रफ्तार पकड़ेगा। इस रिपोर्ट में हम आपको मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
5. Ford EcoSport
नंबर 5 पर है फोर्ड की EcoSport, मई महीने में फोर्ड ने कुल 3,604 EcoSport बेची थी हांलाकि यह बिक्री पिछले साल मई के महीने के मुकाबले कम है क्योकिं उस समय कंपनी ने इसकी 5,003 यूनिट्स की बिक्री की थी। दरसरल हुंडई की Venue के आने से इस सेगमेंट पर असर पड़ा है।
4.Tata Nexon
टाटा की Nexon जब से आई है तभी से लोगों की पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV बनी हुई है। मार्किट में मंदी के बावजूद इसकी बिक्री में कोई असर नहीं पड़ा है। पिछले साल मई महीने में कंपनी ने Nexon की 4308 यूनिट्स बेचीं थी जबकि इस साल मई महीने में कंपनी ने इसकी 4506 यूनिट्स को बेचा था जिससे इस बार इसकी बिक्री में 4.60 फीसदी का इजाफा हुआ था।
3. Mahindra XUV 300
इस साल आई महिंद्रा की XUV 300 ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। पिछले महीने मई में महिंद्रा ने XUV 300 की 5113 यूनिट्स बेचीं जिसकी वजह से इसे टॉप 3 में जगह मिली, जी हां यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन चुकी है।
2. Hyundai Venue
5 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
हाल ही लांच हुई हुंडई की Venue तेजी से रफ्तार पकड़ी है। और अपनी पहली सी सेल में इस गाड़ी ने दूसरा स्थान हांसिल किया। जीहां मई महीने में Venue की 7049 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कोमोपक्ट SUV बन गई।