किआ मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet इस महीने 18 तारीख को लॉन्च होने जा रही है। इसी दिन कंपनी इसकी कीमतों का भी एलान करेगी। हालांकि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.60 लाख रुपये से 12.99 लाख के बीच रखी जा सकती है। लेकिन आपको यह जानकर अचरज होगा कि सोनेट के कई फीचर सेल्टोस से ‘चुराए’गए हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...
Kia Sonet ने 'चुराए' अपनी ही एसयूवी Seltos के ये शानदार फीचर, आपको देंगे लग्जरी का अहसास!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटीग्रेटेड डिस्प्ले
किआ सोनेट में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डेश बोर्ड के बीच तक दिया गया है। सोनेट में दी गई 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से इसे इंटीग्रेट किया गया है। यही पैटर्न किआ सेल्टोस में भी देखने को मिलता है। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम में Kia UVO कनेक्ट सिस्टम भी मिलेगा। सोनेट इस सेगमेंट में पहली गाड़ी होगी, जिसमें इस तरह का डेशबोर्ड लेआउट और डिस्प्ले साइज मिलेगा।
बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर
महामारी को देखते हुए गाड़ी में एयर प्यूरीफायर सिस्टम देना जरूरी हो गया है। सोनेट के प्रीमियम मॉडल में भी स्मार्ट प्योर एयर सिस्टम मिलेगा, जो कि सेल्टोस में भी दिया गया है। इसे एयर-कॉन के अंदर परफ्यूम डिफ्यूजर के साथ दिया गया है, जिसे इंफोटेनमेंट सिस्टम से मैनेज किया जा सकता है। वहीं रिअर एसी वेंट्स में एयर क्वॉलिटी रीडिंग भी देखने को मिलेगा, जो आपको कुछ प्रीमियम फीलिंग देगा।
बोस साउंड सिस्टम
किआ सोनेट में 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम एलईडी साउंड मूड लाइटिंग के साथ आएगा, जो केबिन के फ्रंट में मिलेगा। वहीं इसमें एंबियट लाइटिंग का फीचर मिलेगा, जो धुन के साथ जलेगी-बुझेगी। वहीं यह फीचर सोनेट से लाइनअप में ऊपर सेल्टोस में भी आता है।
दो लाइन ट्रिम्स
सेल्टोस की तरह किआ सोनेट को भी दो लाइन ट्रिम्स टेक लाइन और जीटी लाइन ट्रिम में उतारा जाएगा। जीटी लाइन में स्पोर्टी टच मिलेगा। जीटी लाइन वैरिएंट टॉप स्पेसिफिकेशन वाला वैरिएंट होगा, जिसमें 1.0 लीटर ट्रबो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का आप्शन मिलेगा। वहीं टेकलाइन में केवल 1.2 लीटर इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा।