{"_id":"65a178c19fa53c71140cb66e","slug":"tesla-slashes-prices-in-china-seeks-to-maintain-its-dominant-position-in-luxury-evs-segment-2024-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ने चीन में कीमतों में की कटौती, लग्जरी ईवी सेगमेंट के तेजी से बढ़ते बाजार में बढ़ी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ने चीन में कीमतों में की कटौती, लग्जरी ईवी सेगमेंट के तेजी से बढ़ते बाजार में बढ़ी चुनौती
टेस्ला ने दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में अपने प्रमुख स्थान को बनाए रखने के लिए अपने शंघाई-निर्मित वाहनों पर 6 प्रतिशत तक की कीमत में कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत में कमी मॉडल 3 के एंट्री-लेवल वर्जन और मॉडल Y के शुरुआती मूल्य पर लागू होती है।
2 of 6
Tesla Supercharger
- फोटो : Social Media
मॉडल 3 की शुरुआती कीमत 261,400 युआन से घटाकर 245,900 युआन कर दी गई है। जबकि मॉडल Y अब 258,900 युआन से शुरू होता है, जो 266,400 युआन से कम हो गया है। टेस्ला ने मॉडल 3 के डुअल-मोटर वर्जन की कीमत में भी 3.9 प्रतिशथ की कमी कर 285,900 युआन और डुअल-मोटर मॉडल Y पर 2.1 प्रतिशत की छूट की पेशकश की, जिसकी कीमत अब 299,900 युआन है।
3 of 6
Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
ये एडजस्टमेंट चीन पैसेंजर कार एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में मुख्य भूमि चीन में टेस्ला की माह-दर-माह बिक्री बढ़ोतरी 15.7 प्रतिशत से 75,805 यूनिट के बाद हुए हैं। कीमत में कटौती को चीनी घरेलू ईवी निर्माताओं से प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। जो नई इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
टेस्ला ने 2023 में अपने शंघाई गीगाफैक्ट्री में निर्मित 603,664 ईवी चीनी खरीदारों को डिलीवर किए। जो पिछले वर्ष की तुलना में 37.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह बढ़ोतरी दर 2022 में दर्ज बिक्री बढ़ोतरी 37 प्रतिशत के लगभग समान है, जहां लगभग 4,40,000 वाहन डिलीवर किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Car production in China
- फोटो : Tesla
अपनी मजबूत बाजार मौजूदगी के बावजूद, प्रीमियम ईवी सेगमेंट में टेस्ला के नजदीकी प्रतियोगी, ली ऑटो, ने 2023 में लगभग 3,76,000 कारों की डिलीवरी की। टेस्ला उत्पादन लागत के आधार पर नियमित रूप से कीमतों को एडजस्ट करती है, और यह अगस्त 2023 के बाद से पहली कमी है। टेस्ला का वैश्विक रूप से सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र शंघाई गीगाफैक्ट्री है। जिसकी वार्षिक क्षमता लगभग 10 लाख यूनिट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।