{"_id":"6454f3923fd05976d400b08d","slug":"tata-tiago-ev-sales-figures-in-india-tata-tiago-ev-price-tata-tiago-ev-driving-range-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago EV: खूब बिक रही है यह इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च के चार महीनों में बिकी 10,000 यूनिट्स, जानें खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tiago EV: खूब बिक रही है यह इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च के चार महीनों में बिकी 10,000 यूनिट्स, जानें खूबियां
Fri, 05 May 2023 05:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि उन्होंने ग्राहकों को 10,000 Tiago EV (टियागो ईवी) डिलीवर किए हैं। इस मील के पत्थर को हासिल करने में निर्माता को सिर्फ चार महीने लगे। टियागो ईवी 'भारत में सबसे तेज बुक की गई ईवी' भी थी, जिसे सिर्फ 24 घंटों में 10,000 बुकिंग और दिसंबर 2022 तक 20,000 बुकिंग हासिल हुई थी।
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
ट्रिम्स और कीमत
मॉडल लाइनअप को चार ट्रिम्स - XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में पेश किया गया है। टियागो ईवी की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि बड़े बैटरी पैक वर्जन की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

कंपनी की उम्मीदें
इस उल्लेखनीय यात्रा पर टिप्पणी करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड में मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस स्ट्रैटेजी के प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा, "Tiago.ev अपने लॉन्च के बाद से मील के पत्थर बना रही है। 'भारत में सबसे तेज बुक होने वाली ईवी' बनने से लेकर 10 हजार डिलीवरी मार्क हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज ईवी बनने तक, इस इलेक्ट्रिक हैचबैक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। Tiago.ev को ईवी एक्सपीरियंस को लोकतांत्रित बनाने के मकसद से लॉन्च किया गया था। यह ईवी को तेजी से अपनाने को प्रोत्साहित करने वाली कार पेश करके गतिशीलता के भविष्य की दिशा में चल रहे विकास को तेजी से आगे बढ़ाने की हमारी महत्वाकांक्षा का नतीजा था। और, हम अपने विजन को साकार होते देख बहुत खुश हैं क्योंकि 10 हजार परिवारों ने Tiago.ev के साथ Go. ev कहा है। हमारी पेशकश में विश्वास स्वस्थ मांग से स्पष्ट है, विशेष रूप से युवा, करियर शुरू करने वाले ग्राहकों के बीच, जो तकनीक में हाल के विकास से अच्छी तरह परिचित हैं। नवीनतम रुझान हमारी कार के प्रति युवा महिला चालकों की आत्मीयता को भी प्रदर्शित करते हैं, जो इसे चलाने में आसानी प्रदान करती है।"

बैटरी पैक और रेंज
Tata Tiago EV दो लिथियम-आयन बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है - 19.2kWh और 24kWh. पहले वाले में 250 किमी की MIDC रेंज का दावा किया गया है। जबकि बाद वाला एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज का दावा करता है। इलेक्ट्रिक हैचबैक में टाटा की जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर है जिसमें एक पर्मानेंट मैगनेट सिंक्रॉनस इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है।

मोटर पावर
छोटे 19.2kWh बैटरी पैक में 45 kW इलेक्ट्रिक मोटर है जो 61 bhp का अधिकतम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6.2 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि बड़े 24kWh बैटरी पैक में 55 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 74 bhp का पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।